फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   pooja hegde join rajinikanth Movie coolie first look out with Announcement Poster Directed by Lokesh Kanagaraj

Coolie: रजनीकांत की 'कुली' में पूजा हेगड़े की एंट्री, पहली झलक आई सामने, आमिर खान के जुड़ने की भी चर्चा

Thu, 27 Feb 2025 12:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 27 Feb 2025 12:07 PM IST
सार

Coolie: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' का दर्शकों के बीच गजब का क्रेज है। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अब एक और साउथ अदाकारा की एंट्री हो गई है। 

विज्ञापन
pooja hegde join rajinikanth Movie coolie first look out with Announcement Poster Directed by Lokesh Kanagaraj
पूजा हेगड़े - फोटो : एक्स-@sunpictures

विस्तार

रजनीकांत की आगामी फिल्म है 'कुली'। लोकेश कनगराज इसका निर्देशन कर रहे हैं। एलान के बाद से ही यह फिल्म काफी चर्चा में है। अब इसकी स्टारकास्ट में एक चर्चित साउथ अभिनेत्री का नाम जुड़ गया है। वह अभिनेत्री हैं पूजा हेगड़े। फिल्म 'कुली' में पूजा हेगड़े की एंट्री की जानकारी मेकर्स ने दी है। बाकायदा उनकी पहली झलक भी साझा की गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

मेकर्स ने जारी किया पोस्टर
इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभालने के साथ-साथ लोकेश कनगराज ने फिल्म की कहानी भी लिखी है। इस फिल्म में नागार्जुन, सत्यराज, श्रुति हासन और सौबिन शाहिर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। अब 'कुली' में अभिनेत्री पूजा हेगड़े की एंट्री हो गई है। मेकर्स ने पोस्टर जारी करते हुए टीम में पूजा हेगड़े का स्वागत किया है। साथ में लिखा है, 'हां, आपने सही अनुमान लगाया। 'कुली' के सेट से पूजा हेगड़े।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल रिलीज होगी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी नजर आएंगे। फिल्म में उनका कैमियो होने की खबर है। इससे पहले खबर आई थी कि शाहरुख खान या रणवीर सिंह 'कुली' में एक खास भूमिका निभाएंगे, लेकिन ऐसी खबरें अफवाह ही साबित हुईं। फिल्म 'कुली' इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

यह खबर भी पढ़ें:
Bhumi Pednekar: भूमि ने बॉलीवुड में हासिल की बड़ी कामयाबी, बोलीं- जिस चीज से प्यार करती हूं, वह कर पा रही हूं

विज्ञापन

यूजर्स से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
'कुली' में पूजा हेगड़े की एंट्री पर यूजर्स खुशी जता रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों की काफी उम्मीदे हैं। पूजा हेगड़े के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें इस साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'देवा' में देखा गया। इस फिल्म में उनकी जोड़ी शाहिद कपूर के साथ जमी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। 

यह खबर भी पढ़ें:
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor: नेटिजेंस ने रणबीर को दिया 'रेड फ्लैग वूमनाइजर का टैग, आलिया ने पोस्ट को किया लाइक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed