फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pooja Bhatt brother Rahul Bhatt says he will be danger those who will hit his sister

Rahul Bhatt: पूजा भट्ट के भाई राहुल ने इस व्यक्ति को दी धमकी, कहा- उन लोगों के लिए बहुत बुरा हूं जो...

Fri, 09 May 2025 04:28 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 09 May 2025 04:28 PM IST
सार

Rahul Bhatt on Pooja Bhatt: हाल ही में पूजा भट्ट् के भाई ने कहा है कि वह बुरे लोगों के साथ बहुत बुरे हैं। आइए जानते हैं क्या है रणवीर शौरी और पूजा भट्ट का विवाद? 

विज्ञापन
Pooja Bhatt brother Rahul Bhatt says he will be danger those who will hit his sister
पूजा भट्ट, रणवीर शौरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूजा भट्ट और रणवीर शौरी रिश्ते में थे लेकिन कई कारणों से वह एक दूसरे से अलग हो गए। ब्रेकअप के बाद पूजा भट्ट ने रणवीर शौरी पर इल्जाम लगाया था कि वह उनके साथ मारपीट करते थे। बताया जाता है कि पूजा भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने बहन को नुकसान पहुंचाने के लिए रणवीर शौरी पर हमला किया।
विज्ञापन

बुरे लोगों के साथ बुरे हैं राहुल
हाल ही में एक इंटरव्यू में राहुल भट्ट से इसके बारे में पूछा गया। इसमें उन्होंने कहा कि वह हर उस व्यक्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं जो उनकी बहन को नुकसान पहुचाएगा। हिंदी रश के साथ बातचीत में राहुल भट्ट ने कहा 'मैं हमेशा उस तरह का इंसान था जो उस व्यक्ति को नहीं छोड़ता तो मेरी बहन को नुकसान पहुंचाए। अच्छे इंसान के साथ मैं अच्छा व्यवहार करता हूं, लेकिन मैं बुरे लोगों के साथ बहुत बुरा हूं।'
Farhan Akhtar: डिंपल कपाड़िया को अगर फरहान कह देते ये बात, तो नहीं बनती फिल्म, एक्टर ने साझा किया किस्सा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Pooja Bhatt brother Rahul Bhatt says he will be danger those who will hit his sister
आलिया भट्ट, राहुल भट्ट, पूजा भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
किसी को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं राहुल भट्ट
राहुल से पूछा गया कि क्या वाकई उन्होंने ऐसे किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाया, जिसने उनकी बहन को नुकसान पहुंचाया? इस पर उन्होंने जवाब दिया 'हां मैंने नुकसान पहुंचाया। मैं दोबारा उसे नुकसान पहुंचाउंगा। मैं किसी से नहीं डरता। अगर कोई मेरी बहन को मारेगा, तो कोई भी कानून मुझे नहीं रोक सकता। उसे सिर्फ भगवान ही बचा सकता है। मैं अभी भी वैसा ही हूं, मैं बदला नहीं हूं।'
विज्ञापन

क्या बोले थे रणवीर शौरी?
राहुल भट्ट् का यह बयान रणवीर शौरी के बयान के एक महीने के बाद आया है। रणवीर ने एएनआई से इंटरव्यू में कहा था 'उनके भाई ने मुझे चोट पहुंचाई। वह (महेश भट्ट) इन लोगों को बोल सकते थे कि इस तरह की बातें न करें। मुझे लगता है कि उसे (राहुल भट्ट को) मेरे खिलाफ भड़काया गया। ये सारी 25 साल पहले की बातें हैं। मैं अब उसमें नहीं जाना चाहता।'
R Madhavan: भारत-पाक संघर्ष के बीच आर माधवन ने किया सशस्त्र बलों को सैल्यूट, इन लोगों की जताई चिंता

पहले महेश भट्ट की इज्ज्त करते थे शौरी
सिद्धार्थ कानन के साथ बातचीत में रणवीर शौरी ने कहा कि इस मामले के बाद फिल्म निर्माता ने मेरी नजरों में इज्जत खो दी है। उन्होंने आगे कहा 'मेरे दिल में महेश भट्ट के लिए तब तक बहुत इज्जत थी, जब तक ये मामला नहीं हुआ था और मैं उनकी बेटी की देखरेख कर रहा था। लेकिन मैंने देखा कि मैं जो उनकी इज्जत करता हूं उसका गलत फायदा उठाया जा रहा है।। मेरे साथ बहुत दोगला रवैया किया गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed