फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Megastar Chiranjeevi movie Interesting buzz on Vishwambhara first single release directed by Vassishta Mallidi

Vishwambhara: परिताला की ऊंची हनुमान मूर्ति पर लॉन्च होगी चिरंजीवी की 'विश्वम्भरा' की पहली झलक, नोट करें तारीख

Wed, 09 Apr 2025 10:33 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 09 Apr 2025 10:33 AM IST
सार

Chiranjeevi Movie Vishwambhara First Single: साउथ अभिनेता चिरंजीवी की आगामी फिल्म 'विश्वम्भरा' को लेकर अहम जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म की पहली झलक फैंस कब और कहां देख सकेंगे।
 

विज्ञापन
Megastar Chiranjeevi movie Interesting buzz on Vishwambhara first single release directed by Vassishta Mallidi
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम@chiranjeevikonidela

विस्तार

मेगास्टार चिरंजीवी अपनी आगामी फिल्म 'विश्वम्भरा' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर लगातार कोई न कोई अपडेट आती रहती हैं, जिससे प्रशंसकों का उत्साह फिल्म को लेकर और अधिक बढ़ जाता है। हाल ही में फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया था, जिसे लेकर फैंस ने अपनी उत्सुकता जाहिर की थी। वहीं अब फिल्म की पहली झलक को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

कब दिखेगी 'विश्वम्भरा' की पहली झलक 
चिरंजीवी की आगामी फिल्म 'विश्वम्भरा' को लेकर सोशल मीडिया पर पहले सिंगल रिलीज को लेकर चर्चा हो रही है। 123 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, फिल्म के सिंगल को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के पास परिताला में दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची हनुमान मूर्ति पर लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च 12 अप्रैल, 2025 को हो सकता है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'विश्वम्भरा'
'विश्वम्भरा' को साउथ निर्देशक वशिष्ठ मल्लिडी ने तैयार किया है। 'विश्वम्भरा' एक सामाजिक-काल्पनिक फिल्म है, जो 24 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि, फिल्म की रिलीज को लेकर भी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। विश्वम्भर में चिरंजीवी के अलावा तृषा कृष्णन मुख्य किरदार में नजर आएंगी। वहीं कुणाल कपूर खलनायक की भूमिका में सभी का मनोरंजन करेंगे। यूवी क्रिएशन्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में चिरंजीवी और तृषा के अलावा आशिका रंगनाथ, ईशा चावला और बाकी कई कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे हैं। फिल्म का संगीत एमएम कीरवानी ने तैयार किया है।

यह भी पढ़ें:
South Films: 'SSMB 29'-'पेद्दी' के लिए उत्साहित फैंस, साउथ की कई फिल्मों के लिए मांगा अपडेट
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed