फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Peddi Like South Sports Drama Movies to Watch in season of IPL Ghilli Test Bigil Blue Star

South Sports Drama Movies: स्पोर्ट्स ड्रामा देखना है पसंद? IPL के सीजन में देख डालिए साउथ की ये फिल्में

Mon, 07 Apr 2025 09:15 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 07 Apr 2025 09:15 PM IST
सार

South Sports Drama Movies: राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ का हाल ही में फर्स्ट शॉट रिलीज हुआ। सामने आए टीजर में वह क्रिकेट खेलते और एक जोरदार शॉट लगाते हुए नजर आए। दूसरी ओर आर माधवन की ‘टेस्ट’ भी रिलीज हो चुकी है। वहीं, आईपीएल भी चल रहा है। इस मौके पर हम साउथ की कुछ चुनिंदा स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों के बारे में जानते हैं।
 

विज्ञापन
Peddi Like South Sports Drama Movies to Watch in season of IPL Ghilli Test Bigil Blue Star
स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ का हाल ही में फर्स्ट शॉट रिलीज हुआ। सामने आए टीजर में वह क्रिकेट खेलते और एक जोरदार शॉट लगाते हुए नजर आए। अटकलें हैं कि यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस बीच आर माधवन की फिल्म ‘टेस्ट’ भी रिलीज हो चुकी है। इससे पहले भी कई सारी दक्षिण भारतीय फिल्में खेल पर बन चुकी हैं। आइए उन्हीं में से कुछ चुनिंदा फिल्मों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

Peddi Like South Sports Drama Movies to Watch in season of IPL Ghilli Test Bigil Blue Star
दलपति विजय - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay

बीगिल
साल 2019 में तमिल की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 'बीगिल' रिलीज हुई थी। यह फुटबाल पर आधारित है। इसका निर्देशन एटली ने किया है। फिल्म में विजय ने डबल रोल निभाया है। वह पिता और पुत्र दोनों की भूमिका में नजर आए हैं। उनके साथ नयनतारा, जैकी श्रॉफ, विवेक, कथिर, डेनियल बालाजी, आनंदराज, योगी बाबू और आईएम जैसे कलाकार भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Peddi Like South Sports Drama Movies to Watch in season of IPL Ghilli Test Bigil Blue Star
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इरुधि सुत्रु
साल 2016 में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की कहानी बॉक्सिंग कोच और उनके स्टूडेंट्स पर आधारित है। फिल्म में आर माधवन ने प्रमुख भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन

Peddi Like South Sports Drama Movies to Watch in season of IPL Ghilli Test Bigil Blue Star
नानी - फोटो : इंस्टाग्राम @nameisnani

जर्सी
साउथ की जर्सी साल 2019 में आई थी। फिल्म एक ऐसे क्रिकेटर के जीवन पर आधारित है, जो लंबे समय के बाद मैदान पर वापसी करता है। नानी ने इसमें मुख्य भूमिका बनाई है। इसी नाम से बॉलीवुड में भी शाहिद कपूर ने फिल्म की है।

सरपट्टा परंबराई
यह फिल्म 2021 में रिलीज हुई थी। यह एक बॉक्सर पर आधारित है। फिल्म में आर्य , जॉन कोककेन , शबीर कल्लारक्कल , दुशारा विजयन , पसुपति , अनुपमा कुमार और संचना नटराजन हैं।

ब्लू स्टार
‘ब्लू स्टार’ 2024 में बनी भारतीय तमिल भाषा की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन एस. जयकुमार ने किया है। 1990 के दशक में सेट की गई यह फिल्म अराकोणम पर आधारित है, जो क्रिकेट के बैकग्राउंड में दो अलग-अलग जातियों के समूहों के बीच प्रतिद्वंद्विता को दर्शाती है।

Peddi Like South Sports Drama Movies to Watch in season of IPL Ghilli Test Bigil Blue Star
विजय - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay

घिल्ली
यह साल 2004 की साउथ स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म है। इसका निर्देशन धरनी ने किया है। यह तेलुगु फिल्म ‘ओक्कडू’ की रीमेक है। फिल्म में विजय और त्रिशा ने मुख्य भूमिका निभाई है।

Peddi Like South Sports Drama Movies to Watch in season of IPL Ghilli Test Bigil Blue Star
टेस्ट मूवी - फोटो : नेटफ्लिक्स

टेस्ट
आर माधवन की फिल्म टेस्ट हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है। यह फिल्म तीन अलग-अलग किरदारों की जिंदगी को एक साथ जोड़ती है। एक क्रिकेटर का जुनून, एक शिक्षक का प्यार और फर्ज के बीच का द्वंद्व, और एक वैज्ञानिक की प्रतिभा को प्रदर्शित करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed