फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   PD Hinduja Hospital Issued Statement On Satish Shah Demise Reveals He Was Found Unresponsive At Home

‘घर पर ही बेहोश हो गए थे सतीश शाह, एम्बुलेंस में दिया गया सीपीआर’, अस्पताल ने एक्टर के निधन पर जारी किया बयान

Sat, 25 Oct 2025 09:36 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 25 Oct 2025 09:36 PM IST
सार

Hospital’s Statement On Satish Shah Demise: अभिनेता सतीश शाह के निधन पर अब अस्पताल की ओर से बयान जारी किया गया है। बताया गया कैसी हालत में पहुंचे थे हॉस्पिटल?

विज्ञापन
PD Hinduja Hospital Issued Statement On Satish Shah Demise Reveals He Was Found Unresponsive At Home
सतीश शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेलीविजन से लेकर फिल्मों तक में अपने अभिनय की अलग छाप छोड़ने वाले दिग्गज अभिनेता सतीश शाह के निधन से हर कोई सदमे में है। इंडस्ट्री के लोग अभिनेता के निधन पर दुख जता रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे सतीश का किडनी फेल होने के कारण निधन हुआ। उनके निधन के कुछ ही घंटों बाद मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल एवं मेडिकल रिसर्च सेंटर ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस खबर की पुष्टि की। अस्पताल ने बताया कि सतीश के बेहोश होने पर उनके घर से एक इमरजेंसी कॉल आया था। इसके बाद उनकी टीम तुरंत उनके घर पहुंची और एम्बुलेंस में ही सीपीआर शुरू कर दिया।

विज्ञापन

बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचे सतीश शाह
अस्पताल की ओर से सतीश शाह के निधन पर दुख जताते हुए बयान जारी किया गया। बयान में कहा गया कि अभिनेता के घर से इमरजेंसी कॉल आने के बाद एम्बुलेंस भेजी गई। जहां उन्हें बेहोश पाया गया। एम्बुलेंस में ही सीपीआर शुरू किया गया, जो हॉस्पिटल पहुंचने तक जारी रहा। हमारी मेडिकल टीम के तमाम प्रयासों के बावजूद सतीश शाह को बचाया नहीं जा सका। सतीश शाह एक शानदार कलाकार थे, जिनका भारतीय सिनेमा और टेलीविजन में उल्लेखनीय योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः ‘मैंने अपने पिता को खो दिया’, ‘साराभाई Vs साराभाई’ के कलाकार राजेश कुमार ने सतीश शाह के निधन पर जताया दुख

विज्ञापन
विज्ञापन

कल दोपहर 12 बजे होगा अंतिम संस्कार
सतीश शाह का पार्थिव शरीर कल यानी 26 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक उनके घर पर दोस्तों और प्रशंसकों के श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रखा जाएगा। जबकि अभिनेता का अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed