Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Feels I Have Lost My Father Sarabhai vs Sarabhai Fame Actor Rajesh Kumar Pens Emotional Note For Satish Shah

‘मैंने अपने पिता को खो दिया’, ‘साराभाई Vs साराभाई’ के कलाकार राजेश कुमार ने सतीश शाह के निधन पर जताया दुख

Sat, 25 Oct 2025 08:49 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 25 Oct 2025 08:49 PM IST
सार

Rajesh Kumar On Satish Shah Demise: 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में सतीश शाह के सह कलाकार अभिनेता राजेश कुमार ने सतीश शाह के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Feels I Have Lost My Father Sarabhai vs Sarabhai Fame Actor Rajesh Kumar Pens Emotional Note For Satish Shah
सतीश शाह और राजेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकप्रिय टीवी शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में सतीश शाह के साथ काम कर चुके अभिनेता राजेश कुमार ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए सतीश शाह को अपने जीवन में पिता के समान बताया। अपने इंस्टाग्राम पर राजेश ने अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया और इसे भारत की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति बताया।

विज्ञापन

यकीन नहीं हो रहा सतीश जी नहीं रहे
सतीश शाह को अपने लिए पिता समान बताते हुए राजेश कुमार ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘यह मेरे लिए सबसे बुरा समय है। मैं अभी भी यह स्वीकार नहीं कर पा रहा हूं कि सतीश जी अब नहीं रहे। मैं बस इतना कह सकता हूं कि ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपने पिता को खो दिया है। वो हास्य से भरपूर एक व्यक्ति थे, जिन्होंने एक अभिनेता के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई। यह इंडस्ट्री और हमारे (साराभाई के परिवार) के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। आइए उनकी दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करें और उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में रखें।’ राजेश कुमार ने सतीश शाह को प्यार से ‘काका’ कहकर संबोधित करते हुए लिखा, ‘RIP काका।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः ‘वो मुझे अपने बेटे की तरह मानते थे’, ‘साराभाई Vs साराभाई’ के निर्देशक देवेन भोजानी ने सतीश शाह को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन


कल होगा अंतिम संस्कार
सतीश शाह के निधन पर पूरी इंडस्ट्री में शोक है। करण जौहर और फराह खान से लेकर जॉनी लीवर समेत इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने सतीश शाह को याद करते हुए उनके निधन पर दुख जताया है। सतीश शाह का पार्थिव शरीर 26 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक उनके घर पर रहेगा। इसके बाद मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed