{"_id":"6af2dbf38ea9ad944a05ea94","slug":"pawan-kalyan-once-revealed-he-wanted-remain-bachelor-amid-separation-with-wife-anna-lezhneva-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पवन कल्याण: कभी शादी न करने का था इरादा, फिर क्यों तीन बार दूल्हा बने अभिनेता; खुद बताई थी अपनी कहानी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
पवन कल्याण: कभी शादी न करने का था इरादा, फिर क्यों तीन बार दूल्हा बने अभिनेता; खुद बताई थी अपनी कहानी
Tue, 10 Nov 2026 02:25 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Tue, 10 Nov 2026 02:25 PM IST
सार
- पवन कल्याण ने एक बार बताया था कि उनकी पहली शादी परिवार वालों की मर्जी से हुई थी।
- अभिनेता कभी शादी नहीं करना चाहते थे, वह योग के रास्ते पर चलना चाहते थे
- इसके अलावा उन्होंने तीन शादियों को लेकर होने वाली आलोचना पर भी बात की थी।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना ने शादी के 13 साल बाद अलग होने का ऐलान किया। सोमवार रात जारी एक बयान में दोनों ने कहा कि उन्होंने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला लिया है।
इस खबर के सामने आने के बाद पवन कल्याण का साल 2023 का एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में आ गया है। इस दौरान उन्होंने एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण के चैट शो में अपनी तीन शादियों और पर्सनल लाइफ को लेकर होने वाली चर्चा पर खुलकर बात की थी।

Trending Videos
पवन कल्याण
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी नहीं करना चाहते थे पवन कल्याण
साल 2023 में बालकृष्ण के शो 'अनस्टॉपेबल विद एनबीके' में पहुंचे पवन कल्याण ने बताया था कि एक समय ऐसा था, जब वह शादी नहीं करना चाहते थे और योग के रास्ते पर चलना चाहते थे।
उन्होंने कहा था, 'मैं कुंवारा रहना चाहता था और योग का रास्ता अपनाना चाहता था। जब मैं अपनी जिंदगी को उस नजरिए से देखता हूं, तो सोचता हूं कि क्या वाकई ये सब मेरे साथ हुआ है? क्या ये सब मैंने किया? मैंने कभी कुछ प्लान नहीं किया था।'

पवन कल्याण और चिरंजीवी
- फोटो : सोशल मीडिया
परिवार की मर्जी से हुई थी पहली शादी
अपनी पहली शादी के बारे में बात करते हुए पवन ने बताया था कि यह परिवार के बड़ों की मर्जी से हुई एक पारंपरिक शादी थी। उन्होंने कहा था, 'मेरी पहली शादी बहुत पारंपरिक थी। यह परिवार के बड़ों ने तय की थी। लेकिन हर रिश्ता कामयाब नहीं होता। ऐसे में कपल्स अलग हो जाते हैं।'
पवन कल्याण ने साल 1997 में नंदिनी से शादी की थी। हालांकि, 1999 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने अपनी लंबे समय तक पार्टनर रहीं एक्ट्रेस रेणु देसाई से शादी की। दोनों ने 2009 में शादी की और 2012 में अलग हो गए।
अन्ना लेझनेवा से 2013 में की थी शादी
बता दें कि अन्ना रूस की रहने वाली हैं और उन्होंने हमेशा लाइमलाइट से दूरी बनाए रखी। पवन और अन्ना ने साल 2013 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा है। इसके अलावा पवन ने अन्ना की पहली शादी से हुई बेटी को भी गोद लिया।

- फोटो : X
तीन शादियों पर होने वाली चर्चा से परेशान थे पवन
इंटरव्यू के दौरान पवन ने अपनी तीन शादियों को लेकर होने वाली आलोचना पर भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि लोग उनकी तीन शादियों की चर्चा तो करते हैं, लेकिन उन परिस्थितियों को नहीं समझते जिनकी वजह से रिश्ते खत्म हुए।
उन्होंने कहा था, 'लोग बार-बार मेरी तीन शादियों की बात करते रहते हैं। मैंने तीनों से एक साथ शादी नहीं की थी और न ही तीनों के साथ एक ही समय पर रहा था। एक इंसान के साथ रिश्ता नहीं चला, इसलिए मुझे दूसरे से शादी करनी पड़ी। यह किसी इच्छा या आकर्षण की वजह से नहीं हुआ, बस ऐसा होता चला गया। इसमें सिर्फ दर्द है।'
पवन ने आगे कहा था कि उन्हें अपने पुराने रिश्तों को लेकर कोई पछतावा या अपराध बोध नहीं है। उनके मुताबिक, 'मेरे मन में कोई अपराध बोध नहीं है। मुझे लगता है कि शायद मैं एक जाना-पहचाना चेहरा हूं, इसलिए मेरी जिंदगी लोगों के सामने आ जाती है।'