फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pat Cummins And Janhvi Kapoor Share A Cricket Match Actress Shot Breaks Phone

पैट कमिंस और जान्हवी कपूर के बीच हुआ क्रिकेट मैच, एक्ट्रेस के शॉट से टूटा फोन! जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Wed, 20 May 2026 08:28 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 20 May 2026 08:28 PM IST
सार

Janhvi Kapoor and Pat Cummins: एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस के साथ क्रिकेट खेलती नजर आ रही हैं। जानिए वीडियो में क्या कुछ है खास। 

विज्ञापन
Pat Cummins And Janhvi Kapoor Share A Cricket Match Actress Shot Breaks Phone
पैट कमिंस और जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई में एक इवेंट के दौरान एक मजेदार और हल्का-फुल्का क्रिकेट मोमेंट देखने को मिला, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आमने-सामने नजर आए। इस इवेंट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

जान्हवी ने शॉट से तोड़ा फोन!
वीडियो में पैट कमिंस मजाकिया अंदाज में गेंदबाजी करते दिखते हैं, जबकि जान्हवी कपूर बल्लेबाजी करती नजर आती हैं। इस दौरान जान्हवी का एक शॉट इतना जोरदार था कि गेंद पास खड़े एक शख्स के फोन में लग जाती है, जिससे फोन नीचे गिर जाता है।

विज्ञापन

इस मजेदार पल पर वहां मौजूद लोग भी हंसने और चीयर करने लगे। वीडियो में आगे देखा गया कि रणविजय सिंह ने गेंद उठाकर उस फोटोग्राफर को दे दी, जिसे गेंद लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रणविजय सिंह ने की बॉलिंग 
एक और क्लिप में रणविजय सिंह खुद भी गेंदबाजी करते नजर आते हैं, और पूरी भीड़ एक्साइटमेंट से चीयर करती दिखती है।

Pat Cummins And Janhvi Kapoor Share A Cricket Match Actress Shot Breaks Phone
पेद्दी फिल्म में जान्हवी कपूर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

इस फिल्म में नजर आएंगी जान्हवी कपूर
वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म ‘पेद्दी’ में रामचरण के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में वह अचियम्मा के किरदार में हैं, जिसे एक सॉफ्ट लेकिन मजबूत लड़की के रूप में दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें- करण कुंद्रा ने घुटनों पर बैठकर किया तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज, इमोशनल होकर रो पड़ीं एक्ट्रेस; वायरल हुआ वीडियो

फिल्म में शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं बोमन इरानी का इसमें स्पेशल अपीयरेंस होगा। वहीं फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed