परमिश वर्मा के कॉन्सर्ट में हुई अजीब घटना, बच्चे की रोने की आवाज सुनकर चौंक गए सिंगर; फिर क्या लिया एक्शन?
Singer Parmish Verma Concert Video Viral: नामी सिंगर्स के म्यूजिक कॉन्सर्ट से अक्सर फैंस की अजीब हरकतें वायरल हो जाती हैं। बीते दिनों भी पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा के कॉन्सर्ट में भी एक अजीब घटना घटी। सिंगर परमिश स्टेज पर गाना गाने रहे थे, तभी उन्हें छोटे बच्चे की रोने की आवाज सुनाई। आखिर कॉन्सर्ट में वह बच्चे कैसे पहुंचा और बाद में सिंगर ने इस मामले पर क्या एक्शन लिया।
विस्तार
पंजाबी सिंगर और एक्टर परमिश वर्मा ने बीते दिनों एक म्यूजिक कॉन्सर्ट किया था। इस कॉन्सर्ट का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में परमिश स्टेज पर गाना गा रहे थे, अचानक उन्हें बच्चे के रोने की आवाज सुनाई देती है, वह शो रोक देते हैं। बाद में बच्चे को गोद में उठाते हैं। बच्चे को जब परमिश ने उठाया तो उसके आसपास कोई नहीं था। परमिश ने अपनी सिक्योरिटी को बुलाया। इसके बाद क्या हुआ यहां जानिए।
मां ने अपने बच्चे को रैंप पर छोड़ दिया था
वायरल वीडियो में साफ नजर आता है कि सिंगर परमिश इस बात से काफी आहत थे। वह बच्चे को गोद में लिए फैंस से बात भी कर रहे थे, उन्हें समझा रहे थे कि आखिर अचानक स्टेज पर क्या हुआ। कुछ देर बाद एक महिला आई जो परमिश की फैन थी, उसने बताया कि वही बच्चे की मां है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने बच्चे को रैंप के पास छोड़ दिया था और खुद इवेंट के दौरान वीडियो रिकॉर्ड करने और तस्वीरें लेने में व्यस्त हो गई थी।
सिंगर परमिश ने महिला को दी जरूरी सलाह
सिंगर परमिश को जब पुरा किस्सा पता चला तो उन्होंने फैंस से कहा कि बच्चों की देखभाल भीड़-भाड़ वाले इवेंट में ज्यादा करनी चाहिए। साथ ही बिना किसी देख-रेख के उन्हें कहीं भी नहीं छोड़ना चाहिए। सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने उस महिला फैन को खूब लताड़ा, उसकी ट्रोलिंग की। सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि इतने छोटे बच्चे को कॉन्सर्ट में नहीं लाना चाहिए। कई लोगों ने महिला की पैरेंटिंग पर भी सवाल कर दिए।