फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Paris Olympics R Madhavan praises Lakshya Sen as he became 1st badminton player to reach semifinal says winner

Paris Olympics: बैडमिंटन में इतिहास रचने वाले लक्ष्य सेन को आर माधवन ने दी बधाई, तारीफ कर कहा- आप विजेता हो

Sat, 03 Aug 2024 12:23 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 03 Aug 2024 12:23 PM IST
सार

पेरिस ओलंपिक में पुरुष एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाकर इतिहास रचने वाले खिलाड़ी लक्ष्य सेन को अभिनेता आर माधवन ने बधाई दी है।

विज्ञापन
Paris Olympics R Madhavan praises Lakshya Sen as he became 1st badminton player to reach semifinal says winner
लक्ष्य सेन-आर माधवन - फोटो : ANI, इंस्टाग्राम: @actormaddy

विस्तार

अभिनेता आर माधवन ने शटलर लक्ष्य सेन की सराहना की है, जिनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें चल रहे पेरिस ओलंपिक में पुरुष एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह दिलाई। लक्ष्य शुक्रवार को ताइवान के चोउ टिएन चेन पर 19-21, 21-15, 21-12 से जीत के बाद पुरुष एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल चरण में पहुंचने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए।

विज्ञापन

आर माधवन ने की लक्ष्य की तारीफ
लक्ष्य की जीत ने पूरे भारत में खुशी की लहर ला दी है। सोशल मीडिया पर युवा खिलाड़ी के लिए दिल को छू लेने वाले पोस्ट की बाढ़ आ गई है। इस कड़ी में अभिनेता आर माधवन ने भी लक्ष्य की तारीफ की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लक्ष्य की तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'हां सेन... चैंपियन गेम क्या होता है। लक्ष्य सेन आप विजेता हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन

अब पदक के लिए खेलेंगे लक्ष्य
22 वर्षीय लक्ष्य अब पदक के लिए खेलेंगे। साथ ही अब प्रशंसकों की नजरें उनके खेल पर टिकी हैं, जिससे वे मौजूदा ओलंपिक में भारत के पदकों की संख्या में इजाफा कर पाए। मैच का पहला सेट कांटे की टक्कर वाला था, जिससे पूरे मैदान में रोमांच का माहौल बन गया। चाउ के स्मैश की तीव्रता और लक्ष्य के शानदार डिफेंसिव शॉट्स ने प्रशंसकों को खुश कर दिया। लक्ष्य ने मैच में शानदार जीत हासिल की और बैडमिंटन में इतिहास रच दिया।

विज्ञापन

आर माधवन की आने वाली फिल्में
वहीं बात करें आर माधवन की आने वाली फिल्मों के बारे में तो अभिनेता 'शैतान' के बाद अब जल्द ही निर्देशक एस शशिकांत की फिल्म 'टेस्ट' में नजर आने वाले हैं। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में नयनतारा और सिद्धार्थ भी हैं। इसके अलावा वह एक बायोपिक और एक साइंस फिक्शन फिल्म में भी जल्द ही दिखेंगे। इसके साथ ही वे 'दे दे प्यार दे 2' में अजय के साथ फिर स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed