Paresh Rawal: परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' के कानूनी पेंच पर की बात, कहा- वकील ने जवाब भेज दिया है
Paresh Rawal Gives Answer: 'हेरा फेरी 3' से बाहर निकलने पर अक्षय कुमार ने परेश रावल पर मुकदमा कर दिया। अब परेश रावल ने इस पर जवाब दिया है।
विस्तार
अभिनेता परेश रावल 'हेरा फेरी 3' से निकलने को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अक्षय कुमार द्वारा फिल्म 'हेरा फेरी 3' से उनके अचानक बाहर निकलने पर कानूनी कार्यवाही शुरू की। इस पर परेश रावल ने बात की है। अक्षय कुमार 'हेरा फेरी 3' के निर्माता भी हैं। उन्होंने परेश रावल के फिल्म से बाहर निकलने पर केस किया था।
My lawyer, Ameet Naik, has sent an appropriate response regarding my rightful termination and exit. Once they read my response all issues will be laid to rest.
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) May 25, 2025विज्ञापन
परेश रावल ने दिया जवाब
रविवार की सुबह परेश रावल ने इस मामले पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा 'मेरे वकील अमीत नाइक ने मेरी मेरे फिल्म से बाहर निकलने के बारे में जवाब भेजा है। एक बार जब वे मेरा जवाब पढ़ लेंगे तो सभी मुद्दे शांत हो जाएंगे।' अमीत नाइक को कई मामलों में अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर का प्रतिनिधित्व करने के लिए जाना जाता है।
नतीजे भुगतने की दी थी धमकी
शुक्रवार को अक्षय कुमार के वकील ने परेश रावल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने पर खुलकर बात की। परिनम लॉ एसोसिएट की संयुक्त प्रबंध भागीदार पूजा तिड़के ने पीटीआई को बताया 'मुझे लगता है कि इसके गंभीर कानूनी नतीजे होंगे। इससे निश्चित रूप से फ्रैंचाइज को नुकसान होगा। कलाकारों, क्रू, अभिनेताओं और ट्रेलर की शूटिंग पर खर्च किया गया है।'
यह खबर भी पढ़ें: Kunal Khemu: चार साल की उम्र में शुरू किया अभिनय, निर्देशन में भी आजमाया हाथ, दिलचस्प रहा कुणाल खेमू का सफर
परेश रावल ने वापस किए पैसे
अक्षय कुमार की तरफ से बताया गया कि परेश रावल को फिल्म में काम करने से पहले 11 लाख रुपये दिए गए थे। बीते कल बॉलीवुड हंगामा के हवाले से खबर आई कि अभिनेता परेश रावल को 'हेरा फेरी 3' के लिए साइनिंग अमाउंट के तौर पर 11 लाख रुपये मिले थे, जिसे उन्होंने 15 प्रतिशत प्रति वर्ष ब्याज के साथ जोड़कर वापस कर दिया है।
25 करोड़ का मुकदमा
आपको बता दें कि जब परेश रावन ने फिल्म 'हेरा फेरी 3' छोड़ने का ऐलान किया था, तब अक्षय कुमार की कंपनी 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' ने परेश रावल पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया था। बताया गया कि इस फिल्म को अचानक छोड़ने के फैसले से फिल्म मेकर्स को काफी नुकसान हुआ है।