{"_id":"698bf659daab1d9dc90f7560","slug":"paresh-rawal-confirms-govindas-exit-from-bhagam-bhag-2-speak-about-akshay-kumar-manoj-bajpayee-2026-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोविंदा 'भागम भाग 2' का हिस्सा होंगे या नहीं? परेश रावल ने लगाया अटकलों पर विराम; अपने रोल पर भी की बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
गोविंदा 'भागम भाग 2' का हिस्सा होंगे या नहीं? परेश रावल ने लगाया अटकलों पर विराम; अपने रोल पर भी की बात
Wed, 11 Feb 2026 08:54 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 11 Feb 2026 08:54 AM IST
सार
Bhagam Bhag 2 Casting Update: हाल ही में खबरें आईं कि गोविंदा 'भागम भाग 2' का हिस्सा नहीं होंगे। अब इस बात को परेश रावल ने कंफर्म कर दिया है। उन्होंने अपने रोल के बारे में भी बात की है।
विज्ञापन
परेश रावल, गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फिल्म 'भागम भाग' के सीक्वल में गोविंदा होंगे या नहीं इस बात से अब पर्दा उठ गया है। हाल ही में खबरें आईं कि 'भागम भाग' के सीक्वल में गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी को ले लिया गया है। अब अभिनेता परेश रावल ने गोविंदा के फिल्म से बाहर होने की पुष्टि की है। बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि वह फिल्म में डबल रोल करेंगे।
विज्ञापन
परेश रावल ने लगाया अटकलों पर विराम
परेश रावल ने कन्फर्म किया कि मनोज बाजपेयी सच में 'भागम भाग 2' में लीड रोल में शामिल हो गए हैं। 'भागम भाग' में गोविंदा और अक्षय कुमार की जोड़ी ने अपनी कॉमिक केमिस्ट्री से सबको हंसाया था। सीक्वल में मनोज और अक्षय की जोड़ी के बारे में बात करते हुए, परेश ने कहा, 'यह एक अलग और सबसे अच्छा कॉम्बिनेशन होगा।'

भागम भाग 2 में हुई मनोज बाजपेयी की एंट्री
- फोटो : सोशल मीडिया
डबल रोल करेंगे परेश रावल
परेश रावल ने गोविंदा के फिल्म से बाहर होने की बात कन्फर्म की और जब उनसे इसके पीछे का कारण पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'मुझे सच में कोई आइडिया नहीं है। हालांकि, हम गोविंदा को मिस करेंगे।' उन्होंने यह भी कन्फर्म किया कि वह फिल्म में डबल रोल करेंगे।

क्या अमिताभ बच्चन की ‘दो और दो पांच’ से इंस्पायर्ड है ‘गोलमाल 5’? रोहित शेट्टी ने स्टेटमेंट जारी कर दी सफाई
राज शांडिल्य करेंगे फिल्म का निर्देशन
बताया जाता है कि 'भागम भाग' के सीक्वल का निर्देशन राज शांडिल्य करेंगे। फिल्म में मीनाक्षी चौधरी अक्षय कुमार के साथ मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। जबकि मनोज बाजपेयी के अपोजिट नजर आने वाली हीरोइन की तलाश अभी जारी है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से मुंबई में शुरू होने की खबरें हैं।

कौन थे 'भागम भाग' के निर्देशक?
‘भागम भाग’ (2006) का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। इसके लेखक नीरज वोहरा थे। फिल्म में अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में थे। इसमें लारा दत्ता, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ, अरबाज खान, शक्ति कपूर, मनोज जोशी, रजाक खान और असरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।