फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pankaj Tripathi brother in law died in a road accident CCTV footage surfaced

Pankaj Tripathi: तेज रफ्तार के चलते गई अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की जान! सीसीटीवी फुटेज आई सामने

Sun, 21 Apr 2024 12:36 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 21 Apr 2024 12:36 PM IST
सार

अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की कार दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं, उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। अब दुर्घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 

विज्ञापन
Pankaj Tripathi brother in law died in a road accident CCTV footage surfaced
पंकज त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई की शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना में उनकी बहन बुरी तरह से घायल हो गई हैं। अब इस दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अभिनेता के बहनोई की कार दुर्घटना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 


तेज रफ्तार में थी कार

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार काफी तेज रफ्तार से आकर सड़क के डिवाइडर से टकरा जाती है। यह दुर्घटना एक व्यस्त बाजार के बीच हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पंकज के बहनोई राकेश तिवारी कार चला रहे थे। पुलिस के अनुसार, कार के नियंत्रण खो जाने से दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर झारखंड के धनबाद में कार सीधे एक डिवाइडर से टकरा गई।

Vicky Kaushal: कैमरे के सामने डरे हुए थे विक्की, उधर सैम के किरदार में उन्हें देखकर रोने लगीं मानेकशॉ की बेटी

 

बहन को आई गंभीर चोट

कार में पंकज त्रिपाठी की बहन भी मौजूद थीं। दुर्घटना में वह भी बुरी तरह घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने अभिनेता के बहनोई को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बहन के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब वो खतरे से बाहर हैं।

 

पश्चिम बंगाल जा रहे थे दंपति

अभिनेता की बहन और उनके बहनोई अपने घर गोपालगंज से पश्चिम बंगाल जा रहे थे। जहां रास्ते में दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
War 2 Hrithik Look: ऋतिक का लुक लीक होने से यशराज फिल्म्स में हलचल, तस्वीरों पर पाबंदी के नियम पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed