फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Panchayat director Deepak Kumar Mishra confirms Panchayat 4 is currently in progress

Panchayat 4: 'पंचायत' के चौथे सीजन पर शुरू हो चुका है काम, जानें कब तक रिलीज हो सकता है नया सीजन

Sat, 31 Aug 2024 05:31 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 31 Aug 2024 05:31 PM IST
सार

'पंचायत' के तीन सीजन अब तक रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया गया है। अब इसके चौथे सीजन को लेकर जानकारियां सामने आ रही हैं। 
 

विज्ञापन
Panchayat director Deepak Kumar Mishra confirms Panchayat 4 is currently in progress
पंचायत 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'पंचायत' अमेजन प्राइम वीडियो की एक बेहद लोकप्रिय वेब सीरीज है। इसके तीन सीजन अब तक प्रसारित हो चुके हैं, दर्शक अब इस सीरीज के चौथे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। अब इसके निर्माताओं ने फैंस के लिए एक खुशखबरी का एलान किया है। दरअसल, निर्माताओं द्वारा जानकारी दी गई है कि इसके चौथे सीजन पर काम शुरू हो गया है। इस खबर से निश्चित ही पंचायत को पसंद करने वाले फैंस काफी खुश हो जाएंगे। 

विज्ञापन


'पंचायत 4' पर काम हो चुका है शुरू- दीपक कुमार मिश्रा
'पंचायत' के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने घोषणा की है कि चौथे सीजन पर काम शुरू हो गया है। निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा के अनुसार, लोकप्रिय कॉमेडी-ड्रामा सीरीज पंचायत के कम से कम दो और सीजन पर काम चल रहा है। इसके चौथे सीजन पर काम शुरू भी कर दिया गया है। उन्होंने फैंस की खुशी दोगुनी करते हुए कहा कि इसके पांचवे सीजन को लेकर भी प्लानिंग की जा रही है। 
विज्ञापन

इरफान खान से लेकर तापसी पन्नू तक ये कलाकार निभा चुके हैं जासूस का रोल
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे सीजन ने छोड़े हैं कई सवाल
हालांकि, सीजन चार के लिए दर्शकों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। कथित तौर पर पंचायत का चौथा सीजन साल 2026 में रिलीज हो सकता है। इसका पहला सीजन साल 2020 में शुरू हुआ था, दूसरा साल 2022 और तीसरा सीजन 2024 में शुरू हुआ था। हर सीजन के बीच दो वर्षों का अंतराल है, इसलिए इसका चौथा सीजन भी संभवत 2026 में रिलीज हो सकता है। इसके तीसरे सीजन में कई सवाल दर्शकों के मन में छोड़े गए थे, जैसे प्रधान जी पर किसने हमला किया और अभिषेक आखिरकार कैट परीक्षा पास करेगा या नहीं। इन सभी सवालों को जवाब इसके अगले सीजन में मिल सकता है।
Urfi Javed: भारत की सबसे बड़ी रिएलिटी टीवी स्टार बनना चाहती हैं उर्फी जावेद, बोलीं- बॉलीवुड अब मेरा सपना नहीं
सीजन पांच की भी है प्लानिंग
निर्देशक ने खुलासा करते हुए बताया है कि पंचायत के चौधे सीजन के कई एपिसोड पहले ही लिखे जा चुके हैं। उन्होंने कहा, "सीजन चार का लेखन शुरू हो गया है। हमारे लिए आमतौर पर सीजन के बीच कोई बदलाव नहीं होता है। हमने शो के तीन या चार एपिसोड लिखे हैं और तीसरा सीजन पहले ही पूरा हो चुका है।" उन्होंने आगे कहा, "हमने अब तक सीजन चार और पांच का निर्माण करने पर विचार किया है। हमारे पास सीजन चार के लिए एक स्पष्ट दृष्टिकोण और सीजन पांच के लिए एक अधिक विस्तार वाली योजना है।" 

रितेश देशमुख को भाया राजकुमार राव की आगामी फिल्म 'मालिक' का पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed