फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Palash Muchhal Health Update: Composer Mother talks about his son condition and wedding with Smriti Mandhana

क्याें चार घंटे रोते रहे पलाश मुछाल? मां ने दी हेल्थ पर अपडेट; अस्पताल मिलने पहुंचीं बहन पलक

Tue, 25 Nov 2025 01:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 25 Nov 2025 01:23 PM IST
सार

Palash Muchhal Health Update: क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत अचानक खराब होने के बाद पलाश मुछाल की तबीयत भी खराब है। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। म्यूजिक कंपोजर की मां ने उनकी सेहत से जुड़ा अपडेट शेयर किया है।

विज्ञापन
Palash Muchhal Health Update: Composer Mother talks about his son condition and wedding with Smriti Mandhana
पलाश मुछाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पलाश मुछाल की मंगेतर व क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पिता की अचानक तबीयत खराब होने के बाद दोनों की शादी फिलहाल पोस्टपोन कर दी गई है। स्मृति के पिता के बाद खुद पलाश की तबीयत भी बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। म्यूजिक कंपोजर की मां ने बेटे की तबीयत को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने से पलाश बुरी तरह टूट गए और वे लगातार चार घंटे तक रोते रहे।

विज्ञापन

Palash Muchhal Health Update: Composer Mother talks about his son condition and wedding with Smriti Mandhana
पलाश मुछाल - फोटो : इंस्टाग्राम

23 नवंबर को होने वाली थी शादी
पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले थे। हल्दी और मेहंदी की रस्म शुरू हो चुकी थीं। मगर, शादी से पहले स्मृति के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद कपल की शादी पोस्टपोन कर दी गई। स्मृति के पिता की तबीयत के बाद पलाश की तबीयत भी खराब हो गई। उन्हें सांगली के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हाल ही में पलाश की मां अमिता मुछाल ने कंपोजर की सेहत को लेकर बात की।

पलाश ने लिया शादी पोस्टपोन करने का फैसला
सोमवार को मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि पलाश को वायरल इन्फेक्शन और एसिडिटी बढ़ने से सांगली के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अब एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि पलाश मुंबई आ गए हैं और उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। वहीं, पलाश की मां अमिता मुछाल ने एचटी से बातचीत में बताया कि स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने पर पलाश ने ही शादी पोस्टपोन करने का फैसला लिया। अमिता मुछाल ने कहा, 'स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत खराब होने पर पलाश को शॉक लगा'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Palash Muchhal Health Update: Composer Mother talks about his son condition and wedding with Smriti Mandhana
पलाश मुछाल - फोटो : इंस्टाग्राम

स्मृति के पिता से पलाश की बहुत अच्छी बॉन्डिंग है
अमिता मुछाल ने कहा, 'पलाश को अंकल से बहुत ज्यादा अटैचमेंट है। स्मृति से ज्यादा ये दोनों क्लोज हैं। जब उनकी तबीयत खराब हुई तो स्मृति से पहले पलाश ने यह फैसला लिया कि उसको अभी फेरे नहीं करने हैं, जब तक अंगल ठीक नहीं हो जाते'। पलाश की मां ने आगे कहा कि श्रीनिवास मंधाना की तबीयत खराब होने पर पलाश काफी परेशान हो गए और वे लगातार रोते रहे।  

पलाश से मिलने अस्पताल पहुंचीं बहन पलक मुछाल
अमिता मुछाल ने कहा, 'जबसे हल्दी हुई है, हमने उसे बाहर नहीं जाने दिया। रोते-रोते एकदम पलाश की तबीयत खराब हो गई। चार घंटे हॉस्पिटल में रखना पड़ा। ड्रिप चढ़ी, ईसीजी हुआ और दूसरे टेस्ट हुए। सब नॉर्मल आए लेकिन स्ट्रेस बहुत है'। बता दें कि पलाश से मिलने उनकी बहन पलक मुछाल अस्पताल पहुंची हैं। पलक को मुंबई स्थित अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed