Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pakistani singer Fraz Amjad Khan booked for singing song linked to former prime minister Imran Khan

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से जुड़ा सॉन्ग गाना PAK सिंगर को पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 05 Jan 2026 04:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 05 Jan 2026 04:25 PM IST
सार

Pakistani singer Fraz Amjad Khan booked: पाकिस्तान के एक मशहूर सिंगर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। गायक पर लाहौर में एक इवेंट में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से जुड़ा गीत गाने का आरोप है।

विज्ञापन
Pakistani singer Fraz Amjad Khan booked for singing song linked to former prime minister Imran Khan
फ़राज़ अमजद खान-पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक पाकिस्तानी सिंगर पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से जुड़ा गीत गाने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने एक इवेंट के दौरान जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से जुड़ा गाना गाने के आरोप में एक प्रोफेशनल सिंगर और उनकी टीम के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


इवेंट में 'कैदी नंबर 804' नाम से गाया गाना
पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया, 'पुलिस ने जाने-माने कव्वाल फ़राज़ अमजद खान और उनकी टीम के सदस्यों पर शनिवार रात लाहौर के शालीमार गार्डन में सरकार द्वारा आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान 'कैदी नंबर 804' नाम का गाना गाने के आरोप में मामला दर्ज किया है'। उन्होंने कहा कि सिंगर और उनकी टीम ने सरकारी इवेंट को पॉलिटिकल रंग देकर कथित तौर पर जनता को भड़काने की कोशिश की, क्योंकि यह गाना जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के फाउंडर इमरान खान से जुड़ा है।

विज्ञापन
Trending Videos

सिंगर ने मुख्यमंत्री मरियम नवाज से की अपील
सिंगर के खिलाफ दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि विवादित गाने से अशांति और हिंसा फैलने का खतरा था। म्यूजिक और कल्चरल नाइट 'चांदनी रातें' का आयोजन वॉल्ड सिटी ऑफ लाहौर अथॉरिटी ने किया था। दूसरी ओर, सिंगर फ़राज़ अमजद खान ने पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज से अपील की और उनसे अपने खिलाफ एफआईआर रद्द करने का अनुरोध किया, क्योंकि उन्हें यह इमरान समर्थक गाना गाने के लिए धमकी दी गई थी।

तीन अधिकारी सस्पेंड
सिंगर ने कहा, 'मैं नॉन-पॉलिटिकल हूं और एक आर्टिस्ट हूं। मेरा राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। मैंने गाना ‘कैदी नंबर 804’ सिर्फ इसलिए गाया, क्योंकि स्टेज के पास खड़े एक शख्स ने धमकी देकर यह मांग की थी। अगर एडमिनिस्ट्रेशन कलाकारों को परफॉर्म करने के लिए बुलाता है, तो उसे उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी चाहिए। इस बीच, लाहौर वॉल सिटी अथॉरिटी के एक प्रवक्ता ने कहा कि घटना के बाद लापरवाही के आरोप में तीन अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है।

2023 से जेल में हैं इमरान खान
याद दिला दें कि गाना 'निक्का दा कोका - कैदी नंबर 804' असल में मशहूर पाकिस्तानी सिंगर मुहम्मद अशरफ ने गाया था, जिन्हें मिल्को के नाम से जाना जाता है। दिसंबर 2023 में अपलोड किए गए इस गाने को YouTube पर 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि, कथित तौर पर इसकी पॉपुलैरिटी की वजह से सिंगर को गंभीर मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जून 2024 में, खबर आई कि मिल्को को लाहौर से लंदन जाने वाली फ्लाइट से उतार दिया गया और हिरासत में ले लिया गया। मिल्को ने बाद में उसी गाने का एक नया वर्जन 'फौजी कोका' नाम से रिलीज किया। बात करें इमरान खान की तो वे अगस्त, 2023 से जेल में हैं। उन पर मिलिट्री समर्थित PML-N सरकार द्वारा कई केस दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed