फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pakistani Show Barzakh remove from pakistani youtube channel zindagi announces because of criticism

Pakistani Show Barzakh: ‘बरजख’ को लेकर पड़ोसी मुल्क में मचा है हल्ला, यूट्यूब से किया जाएगा डिलीट

Tue, 06 Aug 2024 07:12 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 06 Aug 2024 07:12 PM IST
सार

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में एक शो को लेकर काफी हल्ला मचा है। ‘बरजख’ नाम के शो को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। तमाम विरोधों के बाद अब इसे यूट्यूब से हटाने का फैसला चैनल ने लिया है।
 

विज्ञापन
Pakistani Show Barzakh remove from pakistani youtube channel zindagi announces because of criticism
पाकिस्तानी शो 'बरजख' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तानी शो ‘बरजख’ को इसके कंटेंट की वजह से काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। शो में समलैंगिक प्रेम के चित्रण को लेकर इसे काफी विरोध झेलना पड़ रहा है। इस शो को लेकर पड़ोसी मुल्क में काफी हल्ला मचा हुआ है। तमाम विरोधों और आलोचनाओं के बाद अब चैनल ‘जिंदगी’ ने इसे यूट्यूब से हटाने का फैसला लिया है। इस शो में पाकिस्तान के लोकप्रिय सितारे फवाद खान और सनम सईद एक साथ नजर आए हैं। शो के जरिए दोनों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। आइए जानते हैं पूरे मामले को विस्तार से…
विज्ञापन


आलोचना के बाद शो को यूट्यूब से हटाया जाएगा
पाकिस्तानी शो 'बरजख' को मौजूदा जन भावना को देखते हुए चैनल ने इसे अपनी मर्जी से यूट्यूब से हटाने का फैसला लिया है। मंगलवार को चैनल ‘जिंदगी’ ने घोषणा करते हुए कहा कि वह अपनी मर्जी से इसे यूट्यूब पाकिस्तान से हटा देंगे। इस शो में फवाद खान और सनम सईद के अलावा एम फवाद खान, सलमान शाहिद और इमान सुलेमान जैसे पाकिस्तानी कलाकार भी हैं।
विज्ञापन

Sunny Singh: लहूलुहान हालत में शूट किया था फिल्म का आखिरी सीन, सनी सिंह ने साझा की पुरानी यादें
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहा चैनल ने?
चैनल ने शो को हटाने की घोषणा करते हुए कहा, ‘हम, ‘जिंदगी’ और टीम ‘बरजख’ के लिए अपने वैश्विक दर्शकों का आभार व्यक्त करते हैं। यह एक ऐसा शो है जो हर जगह के लोगों को एक साथ लाने के लिए बनाया गया था, लेकिन पाकिस्तान में मौजूदा जन भावना को देखते हुए हमने इसे 9 अगस्त 2024 से यूट्यूब पाकिस्तान से हटाने का फैसला लिया है।’ वहीं, चैनल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘हम आपकी समझदारी और निरंतर समर्थन की ईमानदारी से सराहना करते हैं।’ 

19 जुलाई से शो हुआ था शुरू
बता दें कि पाकिस्तानी शो ‘बरजख’ का दुनियाभर में प्रीमियर ‘जिंदगी’ के यूट्यूब और जी5 पर हुआ था। इसका निर्देशन असीम अब्बासी ने किया है। इससे पहले अब्बासी के शो ‘चुड़ैल्स’ ने वैश्विक स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन इस शो को भी कई बाधाओं का सामना करना पड़ा था। इस शो की कहानी  एम फवाद खान के किरदार सैफुल्लाह के लोरेंजो के साथ रोमांस के इर्द-गिर्द घूमती है। बता दें कि कई लोगों ने कथित रूप से ‘समलैंगिकता’ को बढ़ावा देने के लिए निर्माताओं की आलोचना की है।
Kamal Haasan: कमल हासन ने छोड़ा 'बिग बॉस तमिल', नोट साझा कर किया वजह का खुलासा, निराश हुए प्रशंसक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed