फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pakistani musician Haniya Aslam Passed Away due to died of a cardiac arrest was part of Zeb and Haniya Band

Haniya Aslam Passed Away: पाकिस्तानी गायिका हानिया असलम ने कहा दुनिया को अलविदा, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

Mon, 12 Aug 2024 01:12 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 12 Aug 2024 01:12 PM IST
सार

पाकिस्तानी संगीतकार हानिया असलम का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उन्होंने 11 अगस्त को अंतिम सांस ली है। उनके निधन से उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। 
 

विज्ञापन
Pakistani musician Haniya Aslam Passed Away due to died of a cardiac arrest was part of Zeb and Haniya Band
हानिया असलम - फोटो : एक्स

विस्तार

पाकिस्तानी संगीतकार हानिया असलम का निधन हो गया है। बीते दिन रविवार 11 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई है। उनके निधन की पुष्टि जेब बंगश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी। हानिया पाकिस्तान की बेहतरीन संगीतकारों में से एक थीं। उनकी आवाज के लाखों लोग दीवाने हैं। हानिया असलम के निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

विज्ञापन


स्वानंद किरकिरे ने दी श्रद्धांजलि
भारतीय गीतकार-गायक स्वानंद किरकिरे ने हनिया के साथ अपनी अंतिम बातचीत का स्क्रीनशॉट साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने पोस्ट साझा कर लिखा, 'मेरी प्यारी हनिया असलम अब नहीं रहीं। उन्हें दिल का दौरा पड़ा और कल रात उनका निधन हो गया। हमारे बीच एक खास रिश्ता था। मैं उनके साथ अपनी आखिरी बातचीत साझा कर रहा हूं, जो कुछ दिन पहले ही हुई थी।' दोनों ने साथ में एक एलबम में काम किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अधूरे एल्बम का किया जिक्र
उन्होंने आगे लिखा, 'हमारे पास एक अधूरा एल्बम है जिस पर हम साथ मिलकर काम कर रहे थे। हनिया की चचेरी बहन और बैंड की सदस्य जेब बंगश के लिए स्वानंद ने लिखा, आपको और आपके परिवार को ढेर सारा प्यार। भगवान आपको इस दुख से उबरने की शक्ति दें।' उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए कई लोग हानिया असलम के निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

जेब और हानिया बैंड की थीं हिस्सा
हनिया असलम का जन्म कराची में हुआ था। उन्होंने जेब और हानिया बैंड में जेब बंगश के साथ कई सफल गीतों पर काम किया था। वह संगीत के बारे में अधिक जानने के लिए 2014 में कनाडा चली गई थीं। दोनों की जोड़ी ने कोक स्टूडियो पाकिस्तान में शानदार प्रदर्शन दिया और एक लोकप्रिय गीत 'चल दिए' प्रस्तुत किया था। 

Shershaah: सिद्धार्थ-कियारा की शेरशाह को तीन साल पूरे, अभिनेता ने जश्न मनाते हुए साझा की तस्वीरें, लिखा ये नोट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed