Sardaar Ji 3: विवाद के बीच मावरा-सबा समेत कई पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टा अकाउंट एक्टिव, यूजर्स ने उठाए सवाल
Pak Artist Instagram Account: इन दिनों दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के होने पर कंट्रोवर्सी चल रही है। इस बीच क्या भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से एक्टिव हो गए हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अप्रैल में हुए पहलगाम हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिए गए थे। जिसके बाद ये अकाउंट भारत में दिखने बंद हो गए थे। लेकिन अब जब दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के होने पर विवाद चल रहा है और दिलजीत को भी जमकर निशाने पर लिया जा रहा है। इस बीच कुछ पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में फिर से एक्टिव हो गए हैं और वो ओपेन होने लगे हैं।
मावरा और सबा के अकाउंट हुए एक्टिव
‘सरदार जी 3’ को लेकर चल रही कंट्रोवर्सी के बीच अब भारत में पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन और सबा कमर जैसे स्टार्स के अकाउंट फिर से दिखने लगे हैं। जबकि पहलगाम हमले के बाद इन पाक कलाकारों के भी अकाउंट भारत में सस्पेंड कर दिए गए थे और खुलने बंद हो गए थे।
विज्ञापन विज्ञापन
यूजर्स ने उठाए सवाल
इन पाकिस्तानी कलाकारों के अकाउंट भारत में फिर से दिखने पर एक्स पर यूजर्स ने सवाल उठाते हुए अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘कई पाकिस्तानी अभिनेत्रियों के इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में चुपचाप हटा दिया गया है। अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन ऐसा हो रहा है। क्या हम सामान्य स्थिति में वापस आ गए हैं?’
Several Pakistani actresses' Instagram accounts have quietly been unbanned in India. No official announcement yet, but it’s happening. 👀
— Snehal 🕊️ (@Snehalsays_03) July 1, 2025
Are we back to normal?? pic.twitter.com/0NTs04tYAd
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रतिबंध भारत में 2 महीने बाद हटा।
Ban On Pakistani Actress #MawraHocane s Instagram Account Lifted After 2 Months In India, Actress Shares #SanamTeriKasam Video pic.twitter.com/IMBb7f2zqd
— Diksha Sharma (@DikshaS17150327) July 1, 2025
अभी भी कई पाकिस्तानी कलाकारों के बैन हैं अकाउंट
हालांकि, अभी भी भारत में माहिरा खान, हनिया आमिर, फवाद खान और आतिफ असलम जैसे अन्य पाकिस्तानी सेलेब्स के प्रोफाइल ओपेन नहीं हो रहे हैं। ऐसे में सवाल ये ही उठता है कि आखिर इन चुनिंदा कलाकारों के ही अकाउंट क्यों फिर से ओपेन हो रहे हैं।