Mahira Khan: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने दिखाया असली रंग, हिंदुस्तान की स्ट्राइक से बौखलाकर कही ऐसी बात
Mahira Khan Reaction on Operation Sindoor: भारतीय सेना ने देर रात पाकिस्तान में आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें तबाह कर दिया। सेना की इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया। अब इस पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने अपने अंदर के नफरती जहर को उगला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
15 दिन पहले पाकिस्तान के आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम पर आतंकी हमला किया था, जिसमें 26 भारतीय मासूमों की जान चली गई थी। अब भारत ने जवाबी कार्रवाई में 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है, इस ऑपरेशन की सराहना पूरा देश कर रहा है। इसी बीच पाकिस्तानियों को यह घटना रास नहीं आ रही है, जिस कड़ी में पाक एक्ट्रेस माहिरा खान का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारत के खिलाफ अपना जहर उगला है।
बिना किसी सबूत के पाकिस्तान को ठहराया गलत
पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उनकी नफरत भरी मानसिकता देखी जा सकती है। उन्होंने लिखा कि वह बहुत सौभाग्यशाली हैं कि ऐसे देश में रहती हैं, जहां उन्हें अपनी बात कहने के लिए रोका नहीं जाता। आगे उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को बिना सबूत के गलत ठहराया जाता है। इसके अलावा उन्हें भारत द्वारा की गई यह कार्रवाई पसंद नहीं आई, इसकी एक्ट्रेस ने निंदा की है।
Love You #MahiraKhan .
— Ridzi 🇵🇸🇵🇰 (@XcallmeR) May 7, 2025
Thanks for speaking up 🥺❤ pic.twitter.com/ekH2b0bgZl
यह खबर भी पढ़ें: Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर ने देशभर में भरा जोश, कंगना से लेकर अक्षय तक बोले- जय हिंद; पढ़िए रिएक्शन
भारत नफरत की बात करता है
अभिनेत्री माहिरा खान नफरत के जहर में इस कदर डूबी हुईं हैं कि वो इतने पर भी नहीं रुकी। उन्होंने आगे अपनी स्टोरी में लिखा कि भारत देश सालों से नफरत और युद्ध की बातें करता रहा है, जिसे उन्होंने अपनी आंखों से देखा है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा कि भारत की मीडिया बांटने का काम करती है। साथ ही उन्होंने जहर उगलते हुए कहा कि भारत की सबसे शक्तिशाली आवाज हमेशा नरसंहार और युद्ध के वक्त चुप रहती है, जो दिखाती है कि वो कानून के कारण नहीं बल्कि डर से चुप हैं। ये भारत की जीत नहीं, बल्कि सबसे बड़ी हार है।
यह खबर भी पढ़ें: Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म देखने को बेताब हैं यूजर्स, शुरू कर दी कास्टिंग; बोले- यह एक्टर बेस्ट
एक्ट्रेस ने कहा- शर्म आनी चाहिए
माहिरा खान इस तरह बिलबिलाई हुईं हैं कि उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है कि वो क्या बोल रही हैं। अभिनेत्री ने कहा कि भारत आधी रात को शहर पर हमला करता है और कहता है कि वह जीत गया, शर्म आनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पाकिस्तान उकसावे में ना आए और शांति बनी रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.