फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Operation Sindoor movie netizens proposed name of actors for lead role check here

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म देखने को बेताब हैं यूजर्स, शुरू कर दी कास्टिंग; बोले- यह एक्टर बेस्ट

Wed, 07 May 2025 02:34 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 07 May 2025 02:34 PM IST
सार

Operation Sindoor Movie Casting: भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब दिया है। देर रात सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें तबाह कर दिया। सेना ने इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया। सोशल मीडिया पर यह खबर सामने आने के बाद से ही यूजर्स इस ऑपरेशन पर फिल्म बनाने की मांग करने लगे हैं। कईयों ने तो फिल्म की कास्टिंग भी शुरू कर दी है...

विज्ञापन
Operation Sindoor movie netizens proposed name of actors for lead role check here
ऑपरेशन सिंदूर - फोटो : एक्स

विस्तार

भारतीय सेना ने 15 दिन पहले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एयर स्ट्राइक करते हुए सेना ने नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। इस ऑपरेशन का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ दिया गया। भारतीय सेना के इस साहसिक कदम के बाद देश भर में लोग सराहना कर रहे हैं। 

विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर इस ऑपरेशन पर फिल्म बनाने को लेकर एक नई चर्चा शुरू हो गई है। इस चर्चा में यूजर्स कई बॉलीवुड एक्टर्स का नाम फिल्म के लिए प्रस्तावित कर रहे हैं। कईयों ने तो इस फिल्म की कास्टिंग ही शुरू कर दी है। पढ़िए कुछ कमेंट्स... 

विज्ञापन


‘ऑपरेशन सिंदूर’ मूवी की उठी मांग
‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सोशल मीडिया पर फिल्म बनाने की भी मांग उठ रही है। इस बीच यूजर्स ने फिल्म में एक्टर्स के नाम को लेकर सजेशन भी दिया है। लोगों ने कई सारे पुरुष अभिनेताओं के साथ कुछ अभिनेत्रियों के नाम के सुझाव भी दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Operation Sindoor: कंगना रनौत का 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर बड़ा बयान, कहा- देश युद्ध की स्थिति में है

 

Operation Sindoor movie netizens proposed name of actors for lead role check here
Indian Army - फोटो : Adobe Stock

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए इन अभिनेताओं का सुझाया नाम
ट्विटर (एक्स) पर एक यूजर ने पोस्ट किया ‘ऑपरेशन सिंदूर पर आदित्य धर की फिल्म शानदार होने वाली है’ इसके बाद यूजर्स ने कई अभिनेताओं के नाम फिल्म के लिए सुझाने लगे। एक यूजर ने लिखा, ‘जॉन अब्राहम, अक्षय कुमार और विक्की कौशल स्क्रिप्ट देख रहे हैं।’ एक अन्य ने लिखा, ‘आशा करता हूं कि अक्षय कुमार इसके लिए प्रयास नहीं करेंगे।’ एक ने ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के अभिनेता विक्की कौशल का नाम सुझाया। एक और ने लिखा, ‘इस बार यामी गौतम पायलट होनी चाहिए।’ 


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर ने बॉलीवुड में भरा जोश, कंगना से लेकर अक्षय तक बोले- जय हिंद; पढ़िए रिएक्शन


पहले भी इस तरह के ऑपरेशन पर बन चुकी हैं फिल्में
बता दें कि भारतीय सेना द्वारा अंजाम दिए गए इस तरह के ऑपरेशन पर पहले भी फिल्में बन चुकी हैं। अब जब पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना ने यह एक्शन लिया है, तो इस पर भी फिल्म बनाने की मांग हो रही है। इससे पहले ‘लक्ष्य’, ‘शेरशाह’, ‘पंजाब 1984’, ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘फाइटर’ जैसी फिल्में बन चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed