फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pakistani Actress Hira Soomro Share AI Generated Pics With Ranveer Singh From Dhurandhar Netizens Trolled Her

Hira Soomro: पाकिस्तानी हीरोइन को पब्लिसिटी की भूख, रणवीर की 'धुरंधर' से जोड़ा अपना नाम; यूजर्स ने किया ट्रोल

Thu, 11 Dec 2025 11:42 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 11 Dec 2025 11:42 AM IST
सार

Hira Soomro With Ranveer Singh: पाकिस्तानी अभिनेत्री हीरा सोमरू रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के सहारे पब्लिसिटी पाने चली थीं। लेकिन उनका ये प्रयास उन्हें ही महंगा पड़ गया है, क्योंकि नेटिजेंस ने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर दिया है। जानिए हीरा सोमरू ने ऐसी क्या हरकत की...

विज्ञापन
Pakistani Actress Hira Soomro Share AI Generated Pics With Ranveer Singh From Dhurandhar Netizens Trolled Her
हीरा सोमरू और रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@hirasoomro_official

विस्तार

रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर इस समय लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। लेकिन अब ऐसा लगता है कि ‘धुरंधर’ की लोकप्रियता देखकर पाकिस्तानियों को मिर्ची लग रही है। तभी तो वहां के कलाकार भी एआई द्वारा तैयार की गई फर्जी तस्वीरें साझा करके, फिल्म को पाकिस्तानी विरोधी बता रहे हैं। साथ ही खुद भी लाइमलाइट पाना चाह रहे हैं। कुछ ऐसा ही पाकिस्तानी अभिनेत्री हीरा सोमरू ने भी किया है। हालांकि, इसके बाद अब वो जमकर ट्रोल हो रही हैं और भारतीय यूजर्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

विज्ञापन

हीरा सोमरू ने शेयर की एआई से तैयार की गई तस्वीरें
पाकिस्तानी हीरोइन हीरा सोमरू ने अपने इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह के साथ कुछ एआई द्वारा तैयार की गई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में रणवीर सिंह ‘धुरंधर’ के लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीरें रोमांटिक हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हीरा सोमरू ने कैप्शन में लिखा, ‘अब आलोचक कहेंगे कि ये तस्वीरें एआई द्वारा तैयार की गई हैं। असल में मुझे ‘धुरंधर’ फिल्म में कास्ट किया गया था। लेकिन जैसी ही मुझे एहसास हुआ कि यह एक पाकिस्तानी विरोधी फिल्म है, मैंने इसे मना कर दिया।’ इसके साथ ही उन्होंने खुद को प्राउड पाकिस्तानी भी बताया है। हीरा सोमरू ने धुरंधर और रणवीर सिंह का सहारा लेकर पब्लिसिटी पानी चाही। लेकिन उनकी इन तस्वीरों और कैप्शन को देखने के बाद वो लोगों के निशाने पर आ गई हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐻𝒾𝓇𝒶𝓈𝑜𝑜𝓂𝓇𝑜 (@hirasoomro_official)


 

ऐसी पकड़ी गई पाकिस्तानी एक्ट्रेस की चोरी
हीरा सोमरू ने एआई से ये तस्वीरें तैयार की हैं इसका जवाब खुद उनकी एक तस्वीर में मिलता है, जिसमें उनके कान के नीचे भी एक और कान दिखाई दे रहा है। यानी एक तरफ ही हीरा सोमरू के दो कान दिख रहे हैं। इस तस्वीर के चलते पाकिस्तानी अभिनेत्री की चोरी पकड़ी गई और भारतीयों ने उनके मजे लेने शुरू कर दिए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बाजी दूसरी वाली फोटो में आपके कान के नीचे किसी और का कान रह गया है। याद से हटा दीजिएगा।’ जबकि एक अन्य यूजर ने पूछा कि इतनी भी क्या मजबूरी थी?




पाकिस्तानियों ने भी हीरा सोमरू को किया ट्रोल
सिर्फ भारतीय यूजर्स ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी यूजर्स ने भी हीरा सोमरू को जमकर ट्रोल किया और उनकी आलोचना की। एक ने लिखा कि इसके बाद तो आपको अनफॉलो करना बनता है। जबकि एक अन्य ने लिखा कि इतना उतावला पन भी अच्छा नहीं होता। एक यूजर ने कहा कि मैडम को धुरंधर का वायरस घुस गया है, तो वहीं एक नेटिजेंस ने कमेंट करते हुए लिखा कि इतना नीचे गिरने की क्या जरूरत थी।







बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही ‘धुरंधर’
‘धुरंधर’ की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। सिर्फ छह दिनों में ही फिल्म 179 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। जिस तरह से फिल्म आगे बढ़ रही है, उम्मीद है कि आज वो 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार कर जाएगी। फिल्म में सबसे ज्यादा तारीफ अक्षय खन्ना और राकेश बेदी के अभिनय की हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed