Badshah Video: पाकिस्तान की इस एक्ट्रेस ने शेयर किया बादशाह का वीडियो, यूजर बोले- 'बहुत टेंशन हो रही है आपकी'
Indian Rapper Badshah Song: भारतीय सिंगर-रैपर बादशाह का नया गाना आ रहा है। आज उन्होंने इसका टीजर शेयर किया। इसे एक मशहूर पाकिस्तानी अदाकारा ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है। हमलों में 26 पर्यटकों की जान चली गई। इसके बाद भारत ने आतंकवाद के आका पाकिस्तान के खिलाफ कठोर फैसले लिए हैं। दोनों देशों के बीच जब तनाव है, ऐसे वक्त में एक पाकिस्तानी अभिनेत्री ने भारतीय सिंगर-रैपर बादशाह के आगामी गाने का वीडियो शेयर किया है।
हानिया आमिर को बादशाह के गाने का इंतजार
बादशाह का नया गाना 'गलियों के गालिब' जल्द लॉन्च होगा। आज रविवार को उन्होंने इसका टीजर जारी किया। इसे पाकिस्तान की चर्चित अभिनेत्री हानिया आमिर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'फाइनली! गलियों के गालिब'। हानिया के इस मैसेज से साफ है कि बादशाह के गाने के लिए वे भी बेहद उत्साहित हैं।
रैपर बादशाह ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से गाने का वीडियो जारी किया। उनका यह गाना 30 अप्रैल को रिलीज होगा। वीडियो शेयर कते हुए सिंगर ने लिखा है, 'गलियों के गालिब। 30 अप्रैल को आप तक पहुंच रहा है। सुबह 11 बजे'। इसी पोस्ट को हानिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। बता दें कि हानिया और बादशाह काफी अच्छे दोस्त हैं। यू तो दोनों की डेटिंग तक की अफवाहें उड़ चुकी हैं। हालांकि, खुद बादशाह ने इन अफवाहों को खारिज किया और कहा कि हानिया उनकी सिर्फ बहुत अच्छी दोस्त हैं।
Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के पांच दिन बाद कश्मीर पहुंचा ये एक्टर, लोगों से भी की कश्मीर जाने की अपील
हानिया बोलीं- 'अंदाजा लागाइए'
इसके अलावा आज ही हानिया ने एक अन्य पोस्ट भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी और अपने दोस्तों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, 'अंदाजा लगाइए'।
A post shared by Hania Aamir 哈尼亚·阿米尔 (@haniaheheofficial)
" />यूजर्स ने पूछा- 'पानी है न?'
हानिया के इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट की बाढ़ आ गई है। भारतीय यूजर्स अभिनेत्री के पोस्ट पर कमेंट कर लिख रहे हैं, 'हमें बहुत टेंशन हो रही है आपकी। आपको पानी की कोई दिक्कत तो नहीं हो रही?' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'सिर्फ आपके लिए हमने अपनी सरकार से पानी खोलने का निवेदन किया है। आप हाइड्रेट रहिए'। एक यूजर ने लिखा, 'हानिया आपके लिए वहां पानी है न?'