फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pakistani actor Adnan Siddiqui accused Kriti of song theft called video of her song sordid ripoff

Kriti Sanon: पाकिस्तानी एक्टर अदनान ने कृति पर लगाया गाना चोरी का आरोप, उनके गाने के वीडियो को बताया घटिया

Wed, 23 Oct 2024 11:25 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 23 Oct 2024 11:25 AM IST
सार

जल्द ही कृति सेनन और काजोल की फिल्म 'दो पत्ती' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर में इन दोनों अदाकारों के दमदार अभिनय की झलक देखने को मिल रही है। लेकिन हाल ही में इस फिल्म से एक विवाद भी जुड़ गया है। 
 

विज्ञापन
Pakistani actor Adnan Siddiqui accused Kriti of song theft called video of her song sordid ripoff
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon

विस्तार

विज्ञापन

कृति सेनन फिल्म 'दो पत्ती' की सह-निर्माता हैं। साथ ही वह इस फिल्म में एक्टिंग भी कर रही हैं। उनके साथ फिल्म में काजोल जैसी मंझी हुई कलाकार भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म का एक गाना 'अंखियां दे कोल' रिलीज हुआ। यह एक पाकिस्तानी सॉन्ग है, जिसे कृति की फिल्म में रिमेक करके बनाया गया है। लेकिन अब एक पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दीकी ने इस पर आपत्ति जताई है। 
 

अदनान ने लगाया चोरी का आरोप 

हाल ही में जब कृति सेनन का गाना 'अंखियां दे कोल' रिलीज हुआ तो उसे सोशल मीडिया पर काफी तारीफें मिलीं। लेकिन इन्हीं तारीफों के बीच पाकिस्तानी एक्टर अदनान ने कृति को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर खूब-खरी खोटी सुनाई। उन पर साहित्यिक चोरी का आरोप तक लगा दिया। उन्होंने एक्स पर कृति के गाने की फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'नकल करने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन एक बेहतरीन और क्लासिक गाने को खराब कर देना गलत बात है। आपको रेशमा जी की थोड़ी इज्जत करनी चाहिए थी। उनका संगीत पूरे सम्मान का हकदार है। यह तो गाने का बिल्कुल घटिया प्रदर्शन है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कृति सेनन ने साधी है चुप्पी 
कृति 'अंखियां दे कोल' गाने में अपने डांस मूव को मिली तारीफ से खुश हैं। लेकिन अदनान के ट्विट पर उन्होंने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हो सकता है कि वह इस पर कुछ बोले भी नहीं। क्योंकि अभी उनका पूरा ध्यान फिल्म 'दो पत्ती' की रिलीज पर है। वैसे कृति के फैंस जरूर उनके पक्ष में आकर खड़े हो गए है, वह सोशल मीडिया पर उनका साथ दे रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kriti (@kritisanon)


विज्ञापन

चलने लगा है तनिष्क बागची-शिल्पा राव की आवाज का जादू
फिल्म 'दो पत्ती' में रिमेक सॉन्ग को तनिष्क बागची और शिल्पा राव ने गाया है। इन दोनों की आवाज में गाना काफी पसंद किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यह गाना अगर टॉप चार्ट में आ जाए तो हैरानी नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed