फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Paani Trailer is released today which is produced by Priyanka Chopra talk about water scarcity looks promising

Paani Trailer: जारी हुआ फिल्म 'पानी' का ट्रेलर, सूखे की स्थिति के बीच पनपती दिखी प्रेम कहानी

Fri, 04 Oct 2024 06:42 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 04 Oct 2024 06:42 PM IST
सार

बतौर निर्माता प्रियंका चोपड़ा की आगामी फिल्म 'पानी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में पानी के लिए संघर्ष करते हुए एक व्यक्ति की कहानी है, जो काफी दिलचस्प नजर आ रही है। फिल्म 18 अक्तूबर को रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
Paani Trailer is released today which is produced by Priyanka Chopra talk about water scarcity looks promising
'पानी' का एक सीन - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित फिल्म पानी जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर आज, शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है और यह काफी प्रभावशाली भी नजर आ रहा है। इसमें पानी के लिए संघर्ष करने वाले एक व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है। फैंस से भी इसे काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं।

विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा ने साझा किया फिल्म का ट्रेलर
प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी साझा किया है। उन्होंने इसे साझा करते हुए लिखा, "एक ऐसी दुनिया जहां पानी की कमी है, वहां प्यार सबसे बड़ा संसाधन है। पानी चुनौतियों का सामना करने के लिए इंसान की क्षमता, उम्मीद और बदलाव का प्रमाण है। यह हमें दिखाता है कि जब जुनून और उद्देश्य एक साथ मिल जाते हैं, तो कुछ भी संभव है। पानी, 18 अक्टूबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है। यह एक कहानी से कहीं बढ़कर है - यह अस्तित्व की लड़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)



Rajinikanth: रजनीकांत ने दुआओं के लिए जताया पीएम मोदी का आभार, अमिताभ बच्चन के लिए लिखा हार्दिक नोट
पानी के संकट का सामना करते गांव की है कहानी 
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक गांव से होती है, जहां लोग सूखे की स्थिति के कारण पानी के संकट का सामना कर रहे हैं। लोग अपना घर छोड़ रहे हैं, क्योंकि वहां पानी नहीं है और इससे लोगों के अस्तित्व पर खतरा आ गया है। इस बीच गांव का एक आदमी अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए गांव में पानी लाने का वादा करता है। वह इसे पूरा करने के लिए हर मुश्किल से लड़ता है। दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि वह किस तरह अपने मकसद में कामयाब होता है और पानी लाता है। 
Good Bad Ugly: इस जगह शुरू हुआ 'गुड बैड अग्ली' का नया शूटिंग शेड्यूल, अजित के साथ मौजूद रहे ये सितारे

आदिनाथ एम कोठारे ने किया है निर्देशन
फिल्म का निर्देशन आदिनाथ एम कोठारे ने किया है। वह इस फिल्म में अभिनय भी कर रहे हैं, जिनके साथ रुचा वैद्य, सुबोध भावे, राजित कपूर, किशोर कदम, सचिन गोस्वामी, मोहनबाई, श्रीपद जोशी और विकास पांडुरंग पाटिल भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी नितिन दीक्षित ने लिखी है। अगस्त में प्रिंयका ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। राजश्री एंटरटेनमेंट और कोठारे विजन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से बनी इस फिल्म निर्माण प्रियंका चोपड़ा ने किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा करते हुए इसे बेहद खास बताया था। उन्होंने फिल्म को एक सच्चा जुनूनी प्रोजेक्ट बताया था, जो एक महत्वपूर्ण मुद्दे की बात करती है। 
Suhana Khan: अनन्या की फिल्म 'कंट्रोल' को लेकर सुहाना खान ने साझा की खास तस्वीर, दोस्तों के लिए कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed