फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Oscar winner actor gene hackman death investigation reveals that carbon monooxide not reason of death

Gene Hackman Death: क्या नौ दिन पहले ही हो गई थी ऑस्कर विजेता जीन हैकमैन की मौत? जांच में हुए ये बड़े खुलासे

Sat, 01 Mar 2025 09:43 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 01 Mar 2025 09:43 AM IST
सार

Gene Hackman Death: हॉलीवुड के दिग्गज अभनेता जीन हैकमैन और उनकी पत्नी की संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई थी, जिसमें अब जांच में यह सामने आया कि कॉर्बन मोनोऑक्साइड उनकी मृत्यु का कारण नहीं है। जांच में पता चला कि अभिनेता के पेसमेकर ने नौ दिन पहले ही काम करना बंद कर दिया था। जानिए मौत का कारण?

विज्ञापन
Oscar winner actor gene hackman death investigation reveals that carbon monooxide not reason of death
जीन हैकमैन - फोटो : एक्स

विस्तार

ऑस्कर विजेता जीन हैकमैन और उनकी पत्नी बेट्सी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने लोगों को हैरान कर दिया है। इस मामले की जांच चल रही है, जिसमें कई खुलासे हो रहे हैं। जांच एजेंसी की प्रारंभिक जांच में पता चला कि कॉर्बन मोनोऑक्साइड उनकी मृत्यु का कारण नहीं है। जानिए जांच संबंधी पूरी बात।

विज्ञापन

कई दिन पहले हुई है मौत!
हॉलीवुड अभिनेता और उनकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले की जांच चल रही है, जिसमें जांच के प्रारंभिक परीक्षण में अभिनेता जीन हैकमैन और उनकी पत्नी की मौत का कारण नहीं पता चला पाया है। जांच एजेंसी के मुख्य अधिकारी शेरिफ ने कहा कि कॉर्बन मोनोऑक्साइड जहर उनकी मौत का कारण नहीं है, जो कि रसोई घरों में ईंधन जलाने वाली वस्तुओं से निकलने वाली रंगहीन और गंधहीन गैस है। साथ ही मेंडोजा ने कहा कि पेसमेकर की जांच करने के दौरान पता चला कि अभिनेता के पेसमेकर ने 17 फरवरी से ही काम करना बंद कर दिया था। इसका मतलब कि इनकी मृत्यु नौ दिन पहले भी हो सकती है। इसपर डॉ फिलिप कीन ने कहा कि जिस पल पेसमेकर काम करना बंद कर देता है, उस समय व्यक्ति की मृत्यु का संकेत हो सकता है, लेकिन हमेशा नहीं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: John Abraham EXCLUSIVE: पत्रकार को अपशब्द कहने पर जॉन ने मांगी माफी, बोले- अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली थी

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता की पत्नी का शव बाथरूम में मिला
ऑस्कर विजेता एक्टर जीन हैकमैन का शव उनके घर सांता फे. न्यू मैक्सिको के प्रवेश द्वार पर मिला था, वहीं उनकी पत्नी का शव बाथरूम में मिला। साथ ही वहां काउंटर पर खुली हुई प्रिस्क्रिप्शन बोतल और गोलियां भी बिखरी हुई मिली थी। गोलियां और अन्य दवाएं इनकी मौत का कारण है या नहीं इस बात की जानकारी आने वाली जांच रिपोर्ट में पता चलेगा।


यह खबर भी पढ़ें: Box Office Report: ‘छावा’ 400 करोड़ रुपये के पार, पहले दिन लाखों में सिमटी सोहम की ‘क्रेजी’; जानिए अन्य का हाल

क्या है पूरी घटना?
ऑस्कर विजेता मशहूर अभिनेता जीन हैकमैन और उनकी पत्नी बेट्सी बीते बुधवार को अपने न्यू मैक्सिको स्थित घर में मृत पाए गए थे। सांता फे. पुलिस ने द सन को यह बताते हुए जीन हैकमैन व उनकी पत्नी के निधन की पुष्टि की थी। इन दोनों के अलावा अभिनेता का कुत्ता भी घटनास्थल पर मृत पाया गया था। अब इस मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed