फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Opening Day Collection Of Alia Bhatt Ishaan Khattar Varun Dhawan Kriti Sanon Movie Now All Eyes On Saiyaara

Saiyaara: आलिया से लेकर ईशान तक, इन एक्टर्स की डेब्यू फिल्म ने ओपनिंग डे पर किया कमाल, जानिए ‘सैयारा’ का हाल

Fri, 18 Jul 2025 03:27 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 18 Jul 2025 03:27 PM IST
सार

Ahaan Panday and Aneet Padda in Saiyaara: मोहित सूरी की नई रोमांटिक-लव स्टोरी फिल्म सैयारा आज रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म से पहले दिन ही जबरदस्त कमाई की उम्मीद है।

विज्ञापन
Opening Day Collection Of Alia Bhatt Ishaan Khattar Varun Dhawan Kriti Sanon Movie Now All Eyes On Saiyaara
आलिया भट्ट, अहान पांडे, अनीत पड्डा और ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ आज रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होते ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म को देखकर लौट रहे लोग इसकी जबरदस्त तारीफ कर रहे हैं। इसे प्यार, जुनून और दर्द का शानदार मिश्रण बता रहे हैं। इस फिल्म से बॉलीवुड में दो नए चेहरे कदम रखने जा रहे हैं। अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे और अभिनेत्री अनीत पड्डा ‘सैयारा’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं।

विज्ञापन

रिलीज से पहले ‘सैयारा’ की एडवांस बुकिंग भी सुर्खियों में बनी हुई थी और फिल्म समीक्षक ऐसा दावा कर रहे हैं कि ‘सैयारा’ साल की एक बड़ी हिट फिल्म बन सकती है। ऐसे में अब सैयारा के पहले दिन ही जबरदस्त ओपेनिंग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल ‘सैयारा’ का क्या होगा ये तो बाद में पता चलेगा। उससे पहले जानते हैं अब तक किन फिल्मों ने अपने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई की है। इस लिस्ट में कौन-कौन एक्टर्स की फिल्में हैं शामिल।

विज्ञापन

Opening Day Collection Of Alia Bhatt Ishaan Khattar Varun Dhawan Kriti Sanon Movie Now All Eyes On Saiyaara
किस किसको प्यार करूं - फोटो : सोशल मीडिया

किस किसको प्यार करूं
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की पहली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ किसी डेब्यूडेंट की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। 2015 में आई इस फिल्म ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 10.20 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ये आंकड़े सैकनिल्क के मुताबिक हैं। इस फिल्म में एक व्यक्ति की कहानी दिखाई गई थी जिसकी तीन बीवियां होती हैं और एक गर्लफ्रेंड होती है। फिल्म ने कुल 67.47 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

Opening Day Collection Of Alia Bhatt Ishaan Khattar Varun Dhawan Kriti Sanon Movie Now All Eyes On Saiyaara
धड़क - फोटो : सोशल मीडिया

धड़क
ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। लेकिन दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया था। सैकनिल्क के मुताबिक, जान्हवी कपूर की पहली फिल्म ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.71 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ‘धड़क’ मराठी फिल्म ‘सैराट’ का हिंदी रीमेक है। ‘धड़क’ ने कुल 74.19 करोड़ की कमाई भारत में की थी।

विज्ञापन

Opening Day Collection Of Alia Bhatt Ishaan Khattar Varun Dhawan Kriti Sanon Movie Now All Eyes On Saiyaara
स्टूडेंट ऑफ द ईयर - फोटो : imdb

स्टूडेंट ऑफ द ईयर
2012 में आई करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में तीन नए चेहरों ने एंट्री की थी। आज ये तीनों चेहरे इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में शामिल हैं। आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ ने अपने पहले दिन 7.48 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने कुल लगभग 70 करोड़ रुपए का कारोबार किया था और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

Opening Day Collection Of Alia Bhatt Ishaan Khattar Varun Dhawan Kriti Sanon Movie Now All Eyes On Saiyaara
हीरो फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

हीरो
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली की पहली फिल्म ‘हीरो’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 6.90 करोड़ रुपए की कमाई की थी। यह एक लव स्टोरी थी। ‘हीरो’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो यह 32 करोड़ रुपए था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी।

यह खबर भी पढ़ेंः Saiyaara X Review: लोगों को पसंद आई प्यार और जुनून की कहानी, फैंस बोले- ‘मोहित सूरी वापस आ गए’

Opening Day Collection Of Alia Bhatt Ishaan Khattar Varun Dhawan Kriti Sanon Movie Now All Eyes On Saiyaara
हीरोपंती - फोटो : सोशल मीडिया

हीरोपंती
कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ की पहली फिल्म ‘हीरोपंती’ ने भी अपने पहले दिन अच्छी शुरुआत की थी। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 6.55 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ये एक रोमांटिक फिल्म थी। फिल्म का कुल कलेक्शन 52.70 करोड़ रुपए रहा था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट की श्रेणी में शामिल है।

Opening Day Collection Of Alia Bhatt Ishaan Khattar Varun Dhawan Kriti Sanon Movie Now All Eyes On Saiyaara
'इश्कजादे' - फोटो : सोशल मीडिया
इश्कजादे
अभिनेता अर्जुन कपूर ने साल 2012 में आई फिल्म ‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं। ‘इश्कजादे’ ने पहले दिन 4.45 करोड़ रुपए की कमाई की थी। जबकि फिल्म ने कुल 45.39 करोड़ रुपए की कमाई की थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed