एआई द्वारा प्रियंका मोहन की तस्वीरों से छेड़छाड़ करने पर ‘ओजी’ एक्ट्रेस भड़कीं, बोलीं- ‘ये बंद करें…’
Priyanka Mohan: साउथ अभिनेत्री प्रियंका मोहन की एआई जनरेटेड तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसपर एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजकल एआई जितना लोगों के लिए वरदान के रूप में काम कर रहा है। उतना ही इसका दुरूपयोग भी हो रहा है। साउथ एक्ट्रेस प्रियंका मोहन की तस्वीर के साथ एआई से छेड़छाड़ कर उसे वायरल किया जा रहा है। इसपर अभिनेत्री ने एक पोस्ट कर इन करतूतों को करने वालों को करारा जवाब दिया है। साथ ही लोगों से सावधान रहने के लिए कहा है। चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या बोला।
इसे फैलाना बंद करें
अभिनेत्री प्रियंका मोहन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने एआई के जरिए उनकी तस्वीर से छेड़छाड़ करने के बारे में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मुझे गलत तरीके से चित्रित करने वाली कुछ AI-जनरेटेड तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कृपया इन फर्जी तस्वीरों को शेयर या फैलाना बंद करें।" प्रियंका मोहन ने नेटिजन्स से भी अनुरोध किया कि वे जो भी शेयर करें, उसमें सावधानी बरतें। उन्होंने आगे कहा, ‘हम जो बनाते हैं और जो शेयर करते हैं, उसमें सावधानी बरतें।’
Some AI-generated images falsely depicting me have been circulating. Please stop sharing or spreading these fake visuals. AI should be used for ethical creativity and not misinformation. Let’s be mindful of what we create and what we share. Thank you.
विज्ञापन विज्ञापन— Priyanka Mohan (@priyankaamohan) October 10, 2025
साईं पल्लवी की तस्वीर से भी हुई थी छेड़छाड़
कुछ हफ्ते पहले, साई पल्लवी ने एक हैरान कर देने वाला पोस्ट किया था। इससे पता चला कि वायरल तस्वीर में उन्हें एआई के जरिए अभद्र तरीके से पेश किया गया था, जिसका उन्होंने विरोध किया था।
यह खबर भी पढ़ें: फिल्मफेयर अवॉर्ड से पहले अक्षय ने देखा वडनगर, हाटकेश्वर मंदिर से वीडियो वायरल; बदला लुक देखकर चौंके फैंस
ओजी फिल्म में नजर आई थीं प्रियंका मोहन
पवन कल्याण अभिनीत "दे कॉल हिम ओजी ऑर ओजी" 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बन गई है। सुजीत द्वारा निर्देशित इस एक्शन ड्रामा में प्रियंका मोहन ने ओजस की पत्नी डॉ. कनमनी के अपने प्यार भरे किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.