फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   odia singer humane sagar passes away at 34 multi organ failure aiims bhubaneswar music industry shocked

Humane Sagar: महज 34 की उम्र में गायक ह्यूमन सागर का हुआ निधन, मां ने लगाए मैनेजर पर गंभीर आरोप

Tue, 18 Nov 2025 12:48 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 18 Nov 2025 12:48 AM IST
सार

Humane Sagar Death:  गायक ह्यूमन सागर का सिर्फ 34 साल की उम्र में निधन हो गया है। गायक मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के चलते दुनिया को अलविदा कह गए।

विज्ञापन
odia singer humane sagar passes away at 34 multi organ failure aiims bhubaneswar music industry shocked
ह्यूमन सागर - फोटो : एक्स

विस्तार

पिछले काफी दिनों से जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे ओडिया गायक ह्यूमन सागर अब इस दुनिया में नहीं रहे। सोमवार शाम 34 साल की उम्र में उनका निधन हो गया और इस खबर ने पूरे ओडिया फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया। जिन सुरों ने लाखों दिलों को छुआ, वो सुर हमेशा के लिए खामोश हो गए हैं।
विज्ञापन


34 साल में दुनिया को कहा अलविदा
डॉक्टरों के अनुसार ह्यूमन सागर की मौत मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के कारण हुई। उनकी खराब तबीयत के चलते पिछले तीन दिनों से AIIMS भुवनेश्वर में उनका इलाज चल रहा था। 14 नवंबर को दोपहर करीब 1:10 बजे ह्यूमन सागर को गंभीर हालत में AIIMS भुवनेश्वर लाया गया। डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें मेडिकल ICU में शिफ्ट कर कई जांचें कीं। रिपोर्ट्स में सामने आया कि उनके शरीर के कई जरूरी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। डॉक्टरों ने बताया कि वो एक्यूट-ऑन-क्रोनिक लिवर फेल्योर, बाइलेटरल न्यूमोनिया, और डायलेटेड कार्डियोमायोपैथी जैसी गंभीर स्थितियों से जूझ रहे थे।उनकी हालत तेजी से बिगड़ती गई और सोमवार की शाम को उन्होंने आखिरी सांस ली। इस दुखद खबर के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


दो दिन पहले आईसीयू में हुए थे भर्ती
जब दो दिन पहले उनकी तबीयत बिगड़कर ICU में भर्ती किया गया था, तभी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी। उन्होंने लिखा था कि पूरा राज्य उनके लिए दुआ कर रहा है और उम्मीद है कि वे जल्दी स्वस्थ होकर अपने परिवार और संगीत की दुनिया में लौट आएंगे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगर की मां ने लगाए मैनेजर पर आरोप
सिंगर के निधन के बाद उनकी मां शेफाली ने ह्यूमन के मैनेजर और इवेंट के आयोजकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि खराब तबीयत होने के बावजूद सिंगर को स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए मजबूर किया गया। ह्यूमन की हालत खराब थी लेकिन फिर भी उन्हें जबरदस्ती परफॉर्म करने के लिए कहा गया। 


ओडिया संगीत को नई पहचान दी
ह्यूमन सागर की लोकप्रियता सिर्फ गानों तक सीमित नहीं थी—वो लोगों की भावनाओं की आवाज थे। उनकी शुरुआत फिल्म इश्क तू ही तू के टाइटल ट्रैक से हुई थी, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इसके बाद उन्होंने न सिर्फ ओडिया फिल्म इंडस्ट्री में सैकड़ों गाने गाए, बल्कि हिंदी में मेरा ये जहां जैसे एल्बम से भी अपनी पहचान बनाई। उनकी आवाज में वो दर्द और गहराई थी, जिसकी वजह से निश्वासा, बेख़ुदी, तुमा ओठा तले, और चेहरा जैसे कई एल्बम सुपरहिट साबित हुए। ओडिशा के लगभग हर घर में उनकी आवाज गूंजती थी और आज उनकी खामोशी ने एक खालीपन छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed