फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   O romeo teaser release user like Avinash Tiwary look and comment

सामने आया अविनाश की बॉडी बिल्डिंग का राज, 'ओ रोमियो' का टीजर देख इस बात पर खुश हुए यूजर्स

Sat, 10 Jan 2026 06:06 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 10 Jan 2026 06:06 PM IST
सार

Avinash Tiwary Look In O Romeo: शाहिद कपूर और अविनाश तिवारी की अदाकारी वाली अपकमिंग फिल्म 'ओ रोमियो' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। कई यूजर्स अविनाश तिवारी का लुक देखकर हैरान हैं।

विज्ञापन
O romeo teaser release user like Avinash Tiwary look and comment
अविनाश तिवारी - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

अविनाश तिवारी अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। बीते कई दिनों से अविनाश तिवारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस के कई वीडियो शेयर कर रहे थे। उनकी तस्वीरों और वीडियो को देख कर उनके फैंस कयास लगा रहे थे कि वह किसी बड़ी चीज की तैयारी कर रहे थे। आज जब मेकर्स ने अपकमिंग फिल्म 'ओ रोमियो' का टीजर रिलीज किया, तो यह साफ हो गया कि अविनाश तिवारी किस चीज की तैयारी कर रहे थे। 'ओ रोमियो' के टीजर में अविनाश तिवारी शानदार लुक में नजर आए हैं। कई यूजर्स ने उनके लुक की तारीफ की है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Avinash Tiwary (@avinashtiwary15)


अविनाश तिवारी के लुक पर क्या बोले यूजर्स?
अविनाश तिवारी ने 'ओ रोमियो' के टीजर का वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। यूजर्स उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'वॉव अविनाश। आप शानदार दिख रहे हैं।' एक यूजर ने लिखा है 'वाह बहुत अच्छा, आप और तृप्ति डिमरी अच्छे दिख रहे हैं।' एक और यूजर ने कहा 'ट्रेलर बहुत शानदार है और आपका लुक बहुत अच्छा है।' एक और यूजर ने कहा है 'लैला मजनू के बीच रोमियो।'




किस फिल्म में एक-साथ नजर आए थे अविनाश-तृप्ति?
अविनाश तिवारी के फैंस इस बात को लेकर भी उत्साहित हैं कि वह तृप्ति डिमरी के साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी फिल्म 'लैला मजनू' में एक साथ नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा नहीं कर सकी थी लेकिन इसमें अविनाश और तृप्ति की जोड़ी को पसंद किया गया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Avinash Tiwary (@avinashtiwary15)


कब रिलीज होगी 'ओ रोमियो'?
'ओ रोमियो' का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। इसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तृप्ति डिमरी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल हैं। 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed