फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nysa Devgan Christmas 2022 photos went viral on internet with Orhan Awatramani

Nysa Devgan: नीसा की तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, इस शख्स के साथ हुईं स्पॉट

Tue, 27 Dec 2022 04:22 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 27 Dec 2022 04:22 PM IST
सार

अजय और काजोल की बेटी नीसा देवगन अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बेहद अलग अंदाज की वजह से लोगों के बीच उन्हें लेकर काफी जिज्ञासा रहती है।

विज्ञापन
Nysa Devgan Christmas 2022 photos went viral on internet with Orhan Awatramani
नीसा और ओरहान - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स की जब बात आती है तो अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल रहता है। दोनों ही बॉलीवुड के सफल सेलेब्स में से एक हैं। अजय और काजोल दो बच्चों के पैरेंट्स हैं। दोनों की बेटी नीसा देवगन अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बेहद अलग अंदाज की वजह से लोगों के बीच उनको लेकर काफी जिज्ञासा बढ़ गई है। हाल ही में, नीसा देवगन एक क्रिसमस पार्टी में देखी गई।

विज्ञापन

Nysa Devgan Christmas 2022 photos went viral on internet with Orhan Awatramani
नीसा और ओरहान - फोटो : social media

नीसा देवगन को हाल ही में क्रिसमस पार्टी करते देखा गया, जिसमें उन्होंने हॉट पिंक बॉडीकॉन ड्रेस पहना था। यह ड्रेस उन पर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस बॉडीकॉन ड्रेस में देखकर फैंस उन पर ग्लैमरस कमेंट कर रहे हैं। पार्टी के दौरान उन्हें मिस्ट्री बॉय के साथ भी स्पॉट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nysa Devgan Christmas 2022 photos went viral on internet with Orhan Awatramani
ओरहान - फोटो : social media

आपको बता दें कि यह मिस्ट्री बॉय मीडिया में अक्सर स्पॉट होते नजर आते हैं। उन्हें बॉलीवुड के कई सेलेब्स के साथ पार्टी करते हुए भी देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मिस्ट्री बॉय और कोई नहीं, बल्कि ओरहान अवात्रामणि है, जो सोशल एक्टिविस्ट हैं। ओरहान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उन्हें अक्सर सारा अली खान, नव्या नवेली, अनन्या पाण्डे, जान्हवी कपूर, प्रियंका चोपड़ा, आलिया, तब्बू, करीना, ईशा अंबानी जैसी हस्तियों के साथ पार्टी करते हुए भी देखा गया है।

विज्ञापन

Nysa Devgan Christmas 2022 photos went viral on internet with Orhan Awatramani
नीसा देवगन - फोटो : social media

नीसा देवगन अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आईं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी ड्रे्स की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि नीसा इस ड्रेस में वाकई बहुत खूबसूरत लग रही हैं। नीसा और ओरहान की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। गौर करने वाली बात यह है कि दोनों ही रियल लाइफ में बेहद अच्छे दोस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed