फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   NTR starrer Devara Part 1 director Koratala Siva open up about his and Megastar Chiranjeevi relationship

Koratala Siva: चिरंजीवी संग अपने रिश्ते पर बोले कोर्टला शिवा, दोनों के रिश्ते खराब होने की है अफवाह

Tue, 24 Sep 2024 01:58 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 24 Sep 2024 01:58 PM IST
सार

चिरंजीवी और 'देवरा' के निर्देशक कोर्टला शिवा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल में ही उन्होंने अपने और मेगास्टार चिरंजीवी के बीच संबंधो को लेकर बात की है। 

विज्ञापन
NTR starrer Devara Part 1 director Koratala Siva open up about his and Megastar Chiranjeevi relationship
चिरंजीवी- कोर्टला शिवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल में ही तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री इस वक्त देशभर में काफी ज्यादा चर्चित है। आए दिन इस फिल्म इंडस्ट्री की फिल्में चर्चाओं में बनी रहती हैं। कंटेंट आधारित फिल्मों के साथ-साथ नए तरह के प्रयोग भी इन फिल्मों में देखने को मिल रहे हैं। बड़े बजट की फिल्मों से लेकर दर्शकों के लिए कुछ नया परोसने तक साउथ फिल्म इंडस्ट्री लगातार खुद को बेहतर साबित कर रही है। इस क्रम में अब  देवरा: भाग 1 भी पर्दे पर रिलीज होने को तैयार है, जिसमें दर्शकों को समुंदर के भीतर खतरनाक एक्शन दृश्य दिखाए जाने वाले हैं। अब इस फिल्म के निर्देशक कोर्टला सिवा ने चिरंजीवी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की है। 

विज्ञापन


चिरंजीवी के साथ रिश्ते को लेकर बोले कोर्टला शिवा
देवरा: भाग 1 के लिए दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। इस फिल्म के लिए जूनियर एनटीआर और मशहूर निर्देशक कोर्टला शिवा एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। हाल में ही उन्होंने तेलुगु मीडिया के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने अपने और चिरंजीवी के संबंधों को लेकर फैले अफवाहों पर बात किया है। गौरतलब है कि दोनों ने फिल्म आचार्य में साथ काम किया था। इस फिल्म के फीके प्रदर्शन के बाद ये अफवाहें उड़ी थीं कि दोनों के संबंधों में खटास आ गई है। अब उन्होंने इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए देवरा निर्देशक ने दिलचस्प जानकारी साझा की है। 
विज्ञापन

पुष्पा 2 में नहीं होगा तृप्ति डिमरी का आइटम सॉन्ग? यह है पीछे की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बीच है अच्छे संबंध 
कोर्टला शिवा ने कहा कि आचार्य फिल्म की असफलता के बाद सबसे पहले उनसे चिरंजीवी ने ही संपर्क किया था। उन्होंने कहा कि इस दौरान मजाकिया अंदाज में उन्होंने निर्देशक से कहा था कि दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं। उन्होंने कहा, "चिरंजीवी सबसे पहले मुझसे संपर्क करने वाले थे, उन्होंने मुझे मैसेज किया, 'तुम वापस उछल जाओगे, शिवा। हमारे बीच अच्छे संबंध हैं।'" जाहिर है कि शिवा के ये शब्द दोनों दिग्गजों के बीच किसी भी तरह के दरार को गलत ठहराते हैं। 
Aamrapali Dubey: क्या वाकई आम्रपाली दुबे ने मुस्लिम रीति-रिवाज से रचा ली है शादी? जानिए सामने आईं तस्वीरों का
27 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म 
बताते चलें कि देवरा इस साल 27 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में एनटीआर के अलावा बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी नजर आने वाली हैं। फिल्म पूरे देश भर में विभिन्न भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म में सैफ अली खान नकारात्मक भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म को एनटीआर आर्ट्स और युवासुधा आर्ट्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर ने संगीत दिया है। अब तक जारी किए गए टीजर और ट्रेलर में फिल्म के दृश्य काफी भव्य नजर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर अभिनेता के फैंस के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है। 
फैजू संग नजर आईं सना मकबूल, साझा की प्यारी तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed