फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nitish Bharadwaj IAS officer wife Smita Bharadwaj said his claims are entirely baseless

Nitish Bharadwaj: नीतीश भारद्वाज के आरोपों पर पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, किया चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 19 Feb 2024 09:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 19 Feb 2024 09:44 PM IST
सार

स्मिता और नीतीश पिछले कई साल से अलग रहे हैं और उनके तलाक का मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा है। स्मिता ने नीतीश के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि इसके पीछे उनका उद्देश उनकी छवि खराब करना था।

विज्ञापन
Nitish Bharadwaj IAS officer wife Smita Bharadwaj said his claims are entirely baseless
स्मिता भारद्वाज, नीतीश भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने हाल ही में अपनी पत्नी स्मिता भारद्वाज पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी उन्हें बेटियों से नहीं मिलने दे रही हैं। अब इस पूरे मामले पर अतिरिक्त मुख्य सचिव पर कार्यरत उनकी पत्नी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि उनके पति की ओर से लगाए गए आरोप झूठे और दुर्भावनापूर्ण हैं।
विज्ञापन

Don 3: 'डॉन 3' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, फरहान अख्तर कल करेंगे बड़ा एलान
विज्ञापन


स्मिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा
स्मिता और नीतीश पिछले कई साल से अलग रहे हैं और उनके तलाक का मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा है। स्मिता भारद्वाज ने नीतीश के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि इसके पीछे उनका उद्देश उनकी छवि खराब करना था। उन्होंने कहा, "जुड़वा बेटियों का अपहरण कर उनसे मिलने नहीं देने का नीतीश का दावा पूरी तरह से निराधार है।" स्मिता भारद्वाज ने दावा किया कि नीतीश भारद्वाज 17 फरवरी को और 2 जनवरी को पुणे में बच्चों से मिले थे।Dhanush: धनुष की 'डी50' फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा, निर्माताओं ने जारी किया अभिनेता का पहला पोस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर होती है बेटियों से बात
उन्होंने बताया कि नीतीश भारद्वाज ने 2022 से उनके आवास पर घरेलू फोन के माध्यम से बेटियों के साथ नियमित रूप से बातचीत जारी रखी और यह यह तथ्य फैमिली कोर्ट की फाइलों में भी दर्ज है। उन्होंने कहा कि नीतीश ने खुद फैमिली कोर्ट के सामने दावा किया है कि उन्होंने बेटियों से उसी लैंडलाइन नंबर पर बात की है। ऐसे में फोन नंबर से अनजान होने का उनका दावा झूठा और भ्रामक है।
bollywood celebs: इन सेलेब्रिटीज ने अपने बच्चों का चेहरा फैंस से छुपाया नहीं, बल्कि खुशी-खुशी दिखाया

नीतीश ने लगाया था गंभीर आरोप
गौरतलब है कि टीवी धारावाहिक 'महाभारत' में अपनी भूमिका के लिए जाने जाने वाले अभिनेता ने बुधवार को भोपाल पुलिस आयुक्त को एक शिकायत सौंपी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अलग रह रहीं पत्नी ने उनकी दो बेटियों का अपहरण कर उनसे मिलने नहीं दिया है।
Kanguva: 'कंगुवा' की शूटिंग पूरी कर पोस्ट प्रोडक्शन टीम का हिस्सा बने सूर्या, फिल्म के निर्माण में कर रहे मदद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed