{"_id":"68b40467eddf2c0a000a1c24","slug":"nikki-tamboli-tested-dengue-positive-she-shares-health-update-on-instagram-2025-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nikki Tamboli: ‘बिग बॉस 14’ फेम एक्ट्रेस निक्की तंबोली को हुआ डेंगू, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nikki Tamboli: ‘बिग बॉस 14’ फेम एक्ट्रेस निक्की तंबोली को हुआ डेंगू, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी
Sun, 31 Aug 2025 01:47 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:47 PM IST
सार
Nikki Tamboli Tetsed Dengue Positive: अभिनेत्री और 'बिग बॉस 14' फेम स्टार निक्की तंबोली ने खुलासा किया कि उन्हें डेंगू हो गया है। इस जानकारी ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है।
विज्ञापन
निक्की तंबोली
- फोटो : इंस्टाग्राम@nikki_tamboli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री और रियलिटी शो स्टार निक्की तंबोली, जिन्हें बिग बॉस 14 से काफी पहचान मिली थी। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उन्हें डेंगू हो गया है। अभिनेत्री ने रविवार को अपने प्रशंसकों से हेल्थ अपडेट साझा किया।
विज्ञापन
एक्ट्रेस ने खुद शेयर की जानकारी
निक्की तंबोली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें डेंगू पॉजिटिव आया है।
यह खबर भी पढ़ें: Priya Marathe: प्रिया के निधन के बाद छलके भाई के आंसू, एक्टर बोले- मेरी बहन फाइटर थी
विज्ञापन
खराब सेहत पर किया था पोस्ट
बीते दिनों निक्की तंबोली ने जानकारी दी थी कि उन्हें 103.6 डिग्री का बुखार है। इसके साथ ही उन्होंने गणेश चतुर्थी समारोह में भी शामिल नहीं हो पाने का दुख जताया था। उन्होंने लिखा था, "गणपति बप्पा मुझे जल्दी से ठीक करें। मुझे आपके दर्शन लेने आना है।"
विज्ञापन
एक नजर निक्की तंबोली के करियर पर
निक्की तंबोली एक अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 14 में भाग लिया था। इस शो में वो सेकेंड रनरअप रही थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने ‘कंचना 3’ जैसी साउथ की फिल्मों में भी अभिनय किया है और वो कई म्यूजिक वीडियोज में भी दिखाई दे चुकी हैं। वहीं निक्की तंबोली को स्टंट-आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11', 'द खतरा खतरा शो', 'बिग बॉस मराठी सीजन 5' और 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं।