फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nikita Dutta visits Babulnath Temple in mumbai seeks blessing of lord shiva amid jewel thief release

Nikita Dutta: बाबुलनाथ मंदिर पहुंची ‘ज्वेल थीफ’ अभिनेत्री, निकिता दत्ता ने नंदी के कानों में मांगी मन्नत

Mon, 28 Apr 2025 02:16 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 28 Apr 2025 02:16 PM IST
सार

Nikita Dutta: अभिनेत्री निकिता दत्ता ने मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन पूजन किए। अभिनेत्री ने अपनी ‘ज्वेल थीफ’ की रिलीज के बाद मंदिर पहुंची हैं।

विज्ञापन
Nikita Dutta visits Babulnath Temple in mumbai seeks blessing of lord shiva amid jewel thief release
निकिता दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @nikifying

विस्तार

अभिनेत्री निकिता दत्ता को हाल ही में ‘ज्वेल थीफ’ में देखा गया। उन्होंने सैफ अली खान और जयदीप अहलावत के साथ प्रमुख भूमिका निभाई। सोमवार को अभिनेत्री मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर पहुंची। फिल्म रिलीज होने के तीन दिन बाद सोमवार को अभिनेत्री को मंदिर में देखा गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभिनेत्री ने शिव जी के मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन


शिव मंदिर पहुंची निकिता
एक वीडियो में देखा जा सकता है कि निकिता मंदिर के अंदर पूजा-अर्चना कर रही हैं। वह शिव मंदिरों में मनाए जाने वाले पारंपरिक अनुष्ठान के बाद नंदी के कान में फुसफुसाती भी नजर आ रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने लाल फूलों के प्रिंट वाली सफेद भारतीय पोशाक पहनी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



यह खबर भी पढ़ें: Tanvi The Great: काजोल ने ‘तन्वी द ग्रेट’ की शुभांगी से कराया परिचय, अनुपम के एक्टिंग स्कूल से हैं अभिनेत्री


‘ज्वेल थीफ’ को लेकर क्या बोलीं निकिता?
‘ज्वेल थीफ’ में निकिता ने प्रमुख भूमिका निभाई है। मुंबई में ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अभिनेत्री ने कहा था, ‘मैं सिद्धार्थ आनंद की दुनिया का हिस्सा रही हूं। मुझे लगता है कि यह एक बड़ी बात है, क्योंकि एक अभिनेता के रूप में महसूस करती हूं। मुझे नहीं लगता कि मैंने क्लासिक बॉलीवुड हीरोइन का टैग जिया है, जो कि आपकी और ममता (सिद्धार्थ की पत्नी) की बदौलत मुझे क्लासिक बॉलीवुड हीरोइन की भूमिका निभाने का मौका मिला है।’


यह खबर भी पढ़ें: Aamir Ali: संजीदा शेख के पूर्व पति ने अंकिता कुकरेती के बारे में कही बड़ी बात, बोले- वह मेरे सबसे करीब है

निकिता दत्ता का वर्क फ्रंट
निकिता ‘ज्वेल थीफ’ के अलावा भी ‘लेकर हम दीवाना दिल’, ‘गोल्ड’, ‘कबीर सिंह’, ‘द बिग बुल’, ‘रॉकेट गैंग’, ‘दंगे’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। निकिता ने कई वेब शो और टीवी शो भी किया है।


बीटीएस तस्वीरें की शेयर
हाल ही में अभिनेत्री निकिता दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘ज्वेल थीफ’ की बीटीएस तस्वीरें भी शेयर की। कई तस्वीरों की सीरीज में से एक में सैफ और निकिता कैमरे के फ्रेम में नजर आ रहे हैं। वह एक रोमांटिक पल साझा करते दिख रहे हैं। एक और तस्वीर में निकिता ने एक सेल्फी ली है, जिसमें वह एयरहोस्टेज की ड्रेस में नजर आ रही हैं। तस्वीरों की इस सीरीज में उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में जयदीप और निकिता का मेकअप हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed