फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Networth of Khesari lal yadav wife chanda yadav and pawan singh wife jyoti singh know who is rich

खेसारी लाल यादव बनाम पवन सिंह की पत्नी, जानिए संपत्ति के मामले में कौन है आगे; किसकी जेब भारी?

Mon, 27 Oct 2025 04:03 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 27 Oct 2025 04:03 PM IST
सार

Jyoti Singh vs Chanda Yadav Networth: इन दिनों भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह और खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा यादव चर्चाओं में हैं। जानिए दोनों की पत्नियों में किसके पास है ज्यादा संपत्ति।

विज्ञापन
Networth of Khesari lal yadav wife chanda yadav and pawan singh wife jyoti singh know who is rich
पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की पत्नी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बिहार विधानसभा का चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के दो अभिनेताओं पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की पत्नियां भी चुनावी जंग को लेकर चर्चाओं में हैं। हम जानेंगे पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह और खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा यादव के बीच कौन है सबसे ज्यादा अमीर। आखिर नेटवर्थ के मामले में कौन मार रहा बाजी। चलिए जानते हैं। 

विज्ञापन

कितनी है पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की संपत्ति?

भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़ी हैं और अपनी किस्मत आजमा रही है। ज्योति सिंह ने चुनावी नामांकन दाखिल करते समय जो ब्यौरा दिया, उसके अनुसार उनके पास 18.8 लाख रुपये की कुल संपत्ति है। इसमें 14 लाख रुपये की राशि वाली एक ग्रैंड विटारा है और 4 लाख रुपये का उनके पास गहना है। वहीं 80 हजार रुपये नगद के रूप में उनके पास मौजूद है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीरीज पर कांग्रेस सासंद शशि थरूर ने दी प्रतिक्रिया, शाहरुख के बेटे आर्यन पर कही बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन


खेसारी लाल यादव की पत्नी का नेटवर्थ
खेसार लाल यादव छपरा से आरजेडी की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनावी नामांकन के दौरान अभिनेता ने अपनी संपत्ति का जो ब्यौरा दिया। उसके मुताबिक उनकी नेटवर्थ 24.81 करोड़ रुपये है, जिसमें 16.89 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 7.91 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इसके अलाव इसी में उन्होंने अपनी पत्नी चंदा यादव का भी ब्यौरा दिया है। उनके पास कुल 7.39 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें 90.02 लाख रुपये की चल 6.49 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। साथ ही चंदा यादव के पास 2 लाख रुपये नगद भी मौजूद हैं। 


कौन है सबसे अमीर?
ऊपर दिए गए आंकड़ों के अनुसार खेसारी की पत्नी चंदा यादव, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह से काफी अमीर है। यानी कि नेटवर्थ के मामले चंदा यादव ने बाजी मारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed