फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   shashi tharoor praises aryan khan the bastards of bollywood netflix masterpiece review

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीरीज पर कांग्रेस सासंद शशि थरूर ने दी प्रतिक्रिया, शाहरुख के बेटे आर्यन पर कही बड़ी बात

Mon, 27 Oct 2025 03:53 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 27 Oct 2025 03:53 PM IST
सार

Shashi Tharoor On The Bads of Bollywood: हाल ही में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आर्यन खान की सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को देखा और उस पर अपना रिव्यू भी दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने शाहरुख के बेटे को लकेर भी काफी कुछ कहा है। 

विज्ञापन
shashi tharoor praises aryan khan the bastards of bollywood netflix masterpiece review
शशि थरूर, शाहरुख के साथ आर्यन खान - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीरीज से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। आर्यन को इस सीरीज के लिए अब तक कई बड़े दिग्गजों की ओर से सराहना मिल चुकी है। अब इसी कड़ी में कांग्रेस सासंद शशि थरूर का भी नाम जुड़ गया है। जी हां, आर्यन खान के इस डेब्यू प्रोजेक्ट को शशि थरूर ने ओटीटी का शुद्ध सोना करार दिया है। 
विज्ञापन


थरूर ने देखी 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड'
दरअसल शशि थरूर इन दिनों सर्दी-खांसी से जूझ रहे थे और उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम से दो दिन की छुट्टी ली थी। इस दौरान उनकी बहन स्मिता थरूर ने उन्हें नेटफ्लिक्स की यह नई सीरीज देखने की सलाह दी। जब थरूर ने सीरीज देखी तो उन्हें ये खूब पसंद आई। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर सीरीज को देखने के बाद अपना रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन

 


शशि थरूर ने दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस सांसद ने अपने पोस्ट में लिखा- 'मैं दो दिनों से खांसी-जुकाम से जूझ रहा था और बाकी सभी काम रद्द कर दिए थे। स्टाफ और मेरी बहन ने कहा कि कंप्यूटर से नजरें हटाकर थोड़ा कुछ देख लीजिए। मैंने नेटफ्लिक्स की इस सीरीज को देखा और कहना होगा- यह ओटीटी का गोल्ड है।'


यह खबर भी पढ़ें: तान्या ने दी गाली, नीलम ने दी धमकी; 'बिग बॉस 19' में अभिषेक-अशनूर के खिलाफ क्यों हुआ पूरा घर?

थरूर ने आर्यन की जमकर तारीफ की
थरूर ने आगे आर्यन खान के निर्देशन की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि इस सीरीज की लेखन शैली बेहद तीखी है, निर्देशन साहसिक है और इसकी कहानी फिल्म इंडस्ट्री की चमक-दमक के पीछे छिपी सच्चाइयों को बेबाकी से सामने लाती है। उनके मुताबिक, यह सीरीज हंसी, व्यंग्य और गहराई तीनों का शानदार मेल है। उन्होंने आगे लिखा- 'ये शो धीरे-धीरे आपको अपनी पकड़ मजबूत करता है और फिर आप इससे निकल नहीं पाते। हर सीन में एक ऐसी ईमानदारी और बेबाकी है जो बॉलीवुड में बहुत समय से नहीं दिखी थी।' शशि थरूर ने आर्यन की इस सीरीज को एक शानदार शुरुआत बताया और कहा कि यह सात एपिसोड की सीरीज एक असली कहानीकार के आगमन का संकेत है।' 

सीरीज की स्टारकास्ट 
आपको बता दें 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में लक्ष्य, सहर बाम्बा, बॉबी देओल, राघव जुयाल, आन्या सिंह, मनीष चौधरी, मोना सिंह, विजयंत कोहली, मनोज पाहवा, गौतमी कपूर और रजत बेदी जैसे कलाकार नजर आए हैं। कहानी आसमान सिंह (लक्ष्य) नाम के एक ऐसे नौजवान की है जो फिल्मों की दुनिया में बड़ा नाम कमाने का सपना लेकर आता है। उसके साथ उसका दोस्त परवेज (राघव जुयाल) और मैनेजर सान्या (आन्या सिंह) उसका साथ देते हैं। यह कहानी न सिर्फ ग्लैमर की दुनिया की चमक दिखाती है बल्कि उसके पीछे की अंधेरी सच्चाइयों को भी उजागर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed