फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Netflix teams up with K pop band BTS to release documentary and live stream the upcoming concert of this group

नेटफ्लिक्स ने मशहूर कोरियन बैंड BTS से मिलाया हाथ, जल्द रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री फिल्म; नोट कर लीजिए डेट

Tue, 03 Feb 2026 04:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 03 Feb 2026 04:29 PM IST
सार

Netflix Collaboration with BTS: स्ट्रीमिंग दिग्गज नेटफ्लिक्स ने ग्लोबल K-पॉप पावरहाउस BTS के आगामी कॉन्सर्ट को ब्रॉडकास्ट करने के राइट्स हासिल कर लिए हैं। इसमें लाइव कॉन्सर्ट के साथ-साथ एक डॉक्यूमेंट्री भी शामिल है। 

विज्ञापन
Netflix teams up with K pop band BTS to release documentary and live stream the upcoming concert of this group
बीटीएस के लाइव कॉन्सर्ट और डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

नेटफ्लिक्स ने कोरियन बैंड बीटीएस से हाथ मिलाया है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को K-पॉप बैंड BTS के साथ साझेदारी का एलान किया है। इसके तहत नेटफ्लिक्स पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'बीटीएस: द रिटर्न' रिलीज होगी। इसके अलावा ग्लोबल स्तर पर लोकप्रिय इस ग्रुप के आगामी कॉन्सर्ट को भी प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अधिकार नेटफ्लिक्स के पास हैं। 

विज्ञापन


दुनियाभर में लाइव होगा कॉन्सर्ट
करीब चार साल के म्यूजिकल ब्रेक के बाद कोरियन-पॉप दिग्गज BTS कमबैक को तैयार हैं। इनका एल्बम ARIRANG रिलीज होगा। इसके अलावा BTS द कमबैक लाइव भी होने जा रहा है। यह बैंड 21 मार्च को सियोल के ऐतिहासिक ग्वांगवामुन स्क्वायर में परफॉर्मेंस देगा। नेटफ्लिक्स इस कॉन्सर्ट को दुनियाभर में लाइव दिखाएगा।
विज्ञापन


आर्यन खान की सीरीज के खिलाफ मुंबई में मानहानि केस दायर कर सकेंगे समीर वानखेड़े, दिल्ली हाईकोर्ट ने दी अनुमति
विज्ञापन
विज्ञापन


'बीटीएस-द रिटर्न' कब होगी रिलीज?
बैंड के लाइव कॉन्सर्ट के अलावा डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'बीटीएस-द रिटर्न' भी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह फिल्म 27 मार्च 2026 से दर्सकों के लिए उपलब्ध होगी। इस फिल्म में इस बैंड के कमबैक एल्बम 'अरिरंग' ( ARIRANG) को बनाने की कहानी दिखाई जाएगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


के-पॉप बैंड का पाचवां एल्बम रिलीज को तैयार    
बीटीएस बैंड में जिन, सुगा, जे-होप, आरएम, जिमिन, वी और जंग कुक शामिल हैं। 2022 के ब्रेक के बाद यह बैंड वापसी करेगा। कोविड-19 महामारी और मिलिट्री सर्विस की वजह से एक लंबे ब्रेक के बाद बीटीएस की वापसी को लेकर फैंस उत्साहित हैं। इस बैंड का एल्बम ARIRANG भी रिलीज होने वाला है। यह 20 मार्च 2026 को रिलीज होगा। एल्बम को लेकर फैंस उत्साहित हैं और इसकी प्री-बुकिंग 16 जनवरी से शुरू हो चुकी है। बता दें कि ARIRANG (अरिरंग) इस के-पॉप बैंड का पांचवां स्टूडियो एल्बम है। के-पॉप बैंड का चौथा स्टूडियो एल्बम, 'मैप ऑफ द सोल: 7', फरवरी 2020 में रिलीज हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed