फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Netflix series Heeramandi star Shekhar Suman defends Sanjay Leela Bhansali and compares actors with soldiers

Heeramandi: शेखर सुमन ने सैनिकों से की कलाकारों की तुलना, संजय लीला भंसाली के सख्त रवैये का किया बचाव

Sun, 05 May 2024 10:50 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 05 May 2024 10:50 AM IST
सार

निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली को लेकर कहा जाता है कि वे सेट पर काफी सख्त रहते हैं। कई बार परफेक्शन के लिए वे सितारों से घंटों इंतजार कराते हैं। इसे लेकर शेखर सुमन ने प्रतिक्रिया दी है।
 

विज्ञापन
Netflix series Heeramandi star Shekhar Suman defends Sanjay Leela Bhansali and compares actors with soldiers
शेखर सुमन-संजय लीला भंसाली - फोटो : इंस्टाग्राम-@shekhusuman

विस्तार

मशहूर अभिनेता शेखर सुमन नेटफ्लिक्स पर 1 मई को रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आए हैं। संजय लीला भंसाली के बारे में कहा जाता है कि वे अनुशासन के पक्के हैं और सेट पर सितारों के प्रति काफी सख्त रहते हैं। हाल ही में शेखर सुमन इसे लेकर भंसाली का बचाव करते नजर आए। संजय लीला भंसाली सेट पर सितारों से इंतजार कराते थे, इसे लेकर शेखर सुमन ने सफाई दी। 

विज्ञापन


बोले- 'वे उस्ताद हैं'
शेखर सुमन ने हीरामंडी में जुल्फिकार की भूमिका अदा की है। हाल ही में जूम के साथ एक बातचीत के दौरान जब शेखर सुमन से पूछा गया कि क्या संजय लीला भंसाली ने सितारों से सेट पर लंबे घंटों तक इंतजार कराया? इस पर शेखर सुमन ने कहा कि वे उस्ताद हैं और वे सिर्फ परफेक्शन चाहते हैं।
विज्ञापन

Kareena Kapoor: बेटों को बराबरी का पाठ पढ़ा रहीं करीना, बोलीं- 'मैं और सैफ बातचीत करते वक्त सावधानी बरतते हैं'
विज्ञापन
विज्ञापन


'अभिनेता को सैनिक की तरह तैयार रहना होगा'
शेखर सुमन ने आगे कहा कि जो लोग इंतजार करते-करते अपने किरदार का ख्याल खो देते हैं, वे अभिनेता नहीं हैं। उन्होंने कलाकारों की तुलना सैनिकों से करते हुए भंसाली का बचाव किया। शेखर सुमन ने कहा, 'सैनिक कभी यह नहीं कहेंगे कि मैं 12 घंटे से इंतजार कर रहा हूं, अब मैं घर जाना चाहता हूं। क्या ऐसा होता है? नहीं, वह वहां रहते हैं, जब भी दुश्मन आता है तो फायरिंग शुरू कर देते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बर्फबारी हो रही है या गर्मी। एक अभिनेता को एक सैनिक की तरह तैयार रहना होगा'।
Firing outside Salman House: अनुज थापन की मौत पर उठे सवाल, सीबीआई जांच की मांग को लेकर परिवार पहुंचा हाई कोर्ट

'नहीं करनी चाहिए शिकायत'
शेखर सुमन ने आगे कहा कि भले ही निर्देशक अपने अभिनेता को वहां बैठने और दो-तीन दिनों तक ऐसा करते रहने के लिए कहे, लेकिन अगर वह अभिनेता है तो उसे ऐसा करना चाहिए। शेखर सुमन ने आगे कहा, 'आप अपनी एकाग्रता खोने की शिकायत नहीं कर सकते, नहीं तो फिर उस जगह से चले जाइए। इसका मतलब ही यही है कि अभिनेता होने से आपका कोई लेना-देना नहीं है। बात करें 'हीरामंडी' की तो इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल और फरदीन खान जैसे सितारे नजर आए हैं।
Pushpa 2: 'पुष्पा पुष्पा' के बाद दूसरे गाने से धमाल मचाने को तैयार अल्लू अर्जुन, इस दिन रिलीज होगा अगला ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed