फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Firing outside Salman House Questions on Anuj Thapan death family reaches High Court for CBI investigation

Firing outside Salman House: अनुज थापन की मौत पर उठे सवाल, सीबीआई जांच की मांग को लेकर परिवार पहुंचा हाई कोर्ट

Sun, 05 May 2024 09:49 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 05 May 2024 09:49 AM IST
सार

सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी से संबंधित मामले में गिरफ्तार हुए अनुज थापन की मौत का मामला अब हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। परिवार ने  याचिका दायर कर इसकी जांच सीबीआई से कराने का अनुरोध किया है।
 

विज्ञापन
Firing outside Salman House Questions on Anuj Thapan death family reaches High Court for CBI investigation
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी से संबंधित मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में मारे गये अनुज थापन का परिवार उसकी मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहा है। इसके लिए उन्होंने बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है। पुलिस के दावे के मुताबिक थापन ने लॉक-अप में खुदकुशी की थी। वहीं, उसकी मां रीता देवी ने शुक्रवार को हाई कोर्ट में दायर अपनी याचिका में आरोप लगाया की उनके बेटे की हत्या हुई है।

विज्ञापन

Monkey Man: देव पटेल ने राजनीतिक कारणों से हटाया 'मंकी मैन' का मुख्य सीन? मकरंद देशपांडे से माफी मांगी!

विज्ञापन

मौत पर परिवार ने उठाए सवाल

याचिका में थापन की मां ने उच्च न्यायालय से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से उनके बेटे की मौत की जांच कराने की अपील  की है। दायर की गई याचिका में पुलिस पर आरोप लगाया गया है कि हिरासत में थापन पर शारीरिक हमला और उसे प्रताड़ित किया गया। इसमें उच्च न्यायालय से यह भी मांग की गई कि वह पुलिस को वे सभी सीसीटीवी फुटेज सौंपने का निर्देश दे जहां थापन को रखा गया था।

विज्ञापन

याचिका में की गई ये अपील

साथ ही, याचिकाकर्ता ने 24 अप्रैल से 2 मई तक इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के कॉल डेटा रिकॉर्ड (सीडीआर) को खंगाले जाने का अनुरोध किया है। वहीं, थापन के शरीर को नए सिरे से पोस्टमार्टम के लिए निर्देश देने की भी अपील गई है। सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने चार लोगों - थापन, सोनू बिश्नोई, कथित शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को गिरफ्तार किया था। वहीं, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसका भाई अनमोल बिश्नोई इस मामले में वांछित की सूची में रखा गया है। 

विज्ञापन

पुलिस हिरासत में हुई थी थापन की मौत

गोलीबारी की घटना के लिए हथियार और गोलियों की आपूर्ति करने के आरोपी थापन को 26 अप्रैल को सोनू बिश्नोई के साथ पंजाब से गिरफ्तार किया गया था और 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के प्रावधान लगा दिए थे। 29 अप्रैल को पुलिस ने थापन सहित सभी चार आरोपियों को एक विशेष अदालत के सामने पेश किया, जिसने उन्हें 8 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। इसके बाद थापन को 1 मई को क्रॉफर्ड मार्केट में कमिश्नरेट परिसर में अपराध शाखा के लॉक-अप के शौचालय में मृत पाया गया था।
Salman Khan Firing Case: सीआईडी ने अनुज थापन के परिजनों के बयान किए दर्ज, पंजाब में किया जाएगा अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed