फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Neeraj panday hinted about sourav ganguly cameo in khakee the bengal chapter know what he said

Khakee: इस नई क्राइम-ड्रामा सीरीज से सौरव गांगुली करेंगे अपना एक्टिंग डेब्यू? जानिए क्या बोले मेकर्स

Thu, 06 Mar 2025 01:49 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 06 Mar 2025 01:49 PM IST
सार

Khakee: निर्देशक-निर्माता नीरज पांडे ने ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ में दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली के गेस्ट अपीयरेंस को लेकर चल रही चर्चा पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
Neeraj panday hinted about sourav ganguly cameo in khakee the bengal chapter know what he said
सौरव गांगुली और खाकी: द बंगाल चैप्टर का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @souravganguly और @netflix_in

विस्तार

हाल ही में निर्देशक-निर्माता नीरज पांडे की नई वेब सीरीज खाकी: द बंगाल चैप्टर का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस क्राइम ड्रामा की कहानी पश्चिम बंगाल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कई सितारों से सजी इस सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बंगाल टाइगर के नाम से जाने जाने वाले क्रिकेटर सौरव गांगुली भी नजर आ सकते हैं। दरअसल, इस चर्चा को हवा खुद सीरीज के निर्माता नीरज पांडे ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान दी।

विज्ञापन


नीरज पांडे के जवाब ने बढ़ाई उत्सुकता
सीरीज के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया ने नीरज पांडे से खाकी: द बंगाल चैप्टर में क्रिकेटर सौरव गांगुली की गेस्ट अपीयरेंस को लेकर चल रही चर्चा के बारे में सवाल किया। इस पर नीरज पांडे ने जो जवाब दिया वो अब इन कयासों को और भी हवा दे गया है। हालांकि, नीरज पांडे ने इस बारे में ज्यादा कुछ तो नहीं बताया, लेकिन उन्होंने मुस्कुराते हुए सवाल का जवाब दिया और कहा कि जहां तक सौरव का सवाल है, देखते रहिए। नीरज का सिर्फ इतना कहना ही अब इन लोगों के जेहन में सौरव गांगुली की मौजूदगी को लेकर और भी उत्सुकता बढ़ा गया है, क्योंकि नीरज ने गांगुली के होने की खबरों को सिरे से नहीं नकारा है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Cheque Bounce Case: चेक बाउंस मामले में राम गोपाल वर्मा पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, गैर-जमानती वारंट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज ने बताया आखिर क्यों कोलकाता को ही चुना
ट्रेलर लॉन्च के दौरान नीरज पांडे ने कोलकाता से अपने लगाव और व्यक्तिगत संबंधों पर भी बात की। जिसकी वजह से उन्होंने अपने इस नए प्रोजेक्ट के लिए कोलकाता को ही चुना। नीरज ने कहा, “मैं कोलकाता में ही पैदा हुआ और यहां ही पला-बढ़ा हूं। यही वजह रही कि खाकी सीरीज के दूसरे चरण के लिए मैंने कोलकाता को ही चुना। ये मेरी व्यक्तिगत पसंद है।”


यह खबर भी पढ़ें: Test OTT: आर माधवन और नयनतारा की फिल्म ‘टेस्ट’ की रिलीज डेट का एलान, जानिए ओटीटी पर कब से होगी स्ट्रीम


एक आईपीएस अफसर की कहानी को दिखाएगी सीरीज
देबात्मा मंडल और तुषार कांति रे द्वारा निर्देशित यह सीरीज नीरज पांडे की खाकी: द बिहार चैप्टर का दूसरा पार्ट है, जिसमें बंगाल पर आधारित कहानी दिखाई जाएगा और यहां की घटनाओं को दिखाया जाएगा। सीरीज की कहानी 2000 के शुरूआती दौर में कोलकाता पर आधारित है। सीरीज एक आईपीएस ऑफिसर के अपराध, भ्रष्टाचार और राजनीतिक ताकत के विरुद्ध संघर्ष को दिखाएगी। इस सीरीज को नीरज पांडे, देबात्मा मंडल और सम्राट चक्रवर्ती ने मिलकर लिखा है।


बंगाली कलाकारों से भरपूर है सीरीज
सीरीज में बंगाली कलाकारों की एक भारी संख्या मौजूद है। जिसमें  प्रोसेनजीत चटर्जी, जीत, परमब्रत चट्टोपाध्याय और सास्वता चटर्जी जैसे सितारों के नाम शामिल हैं। यह श्रृंखला पूरी तरह से बंगाली कलाकारों वाला पहला हिंदी नाटक भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed