फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Neena Gupta recalls Panchayat 3 challenging shooting in 47 degree temperature fell off bike wanted to give up

Neena Gupta: '47 डिग्री के तापमान में शूटिंग की और बाइक से गिर गए', नीना ने खोला 'पंचायत 3' की यादों का पिटारा

Sat, 01 Jun 2024 12:45 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 01 Jun 2024 12:45 PM IST
सार

नीना गुप्ता ने बताया कि 'पंचायत 3' की शूटिंग करना बहुत मुश्किल था। बहुत धूम और गर्मी थी। हर दिन उन्हें ऐसा लगता था कि वे अब इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं।

विज्ञापन
Neena Gupta recalls Panchayat 3 challenging shooting in 47 degree temperature fell off bike wanted to give up
नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दर्शकों की पसंदीदा वेब सीरीज 'पंचायत 3' खूब धमाल मचा रही है। एक बार फिर इसके सभी कलाकारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। सचिव जी से लेकर प्रधान और बनराकस तक सभी को उनकी अदाकारी के लिए सराहना मिल रही है। इस बीच अब सीरीज में मंजू देवी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नीना गुप्ता सीरीज की शूटिंग के दौरान हुई परेशानियों और चुनौतियों के बारे में बात करती नजर आईं। हाल ही में दिए साक्षात्कार में नीना ने बताया कि 45 से 47 डिग्री के तापमान में शूटिंग करना पड़ा और कैसे उन्हें एक सीन में सड़क पर बाइक से गिरना पड़ा था।

विज्ञापन

चिलचिलाती धुप में की शूटिंग
नीना गुप्ता ने बताया कि 'पंचायत 3' की शूटिंग करना बहुत मुश्किल था। बहुत धूम और गर्मी थी। हर दिन उन्हें ऐसा लगता था कि वे अब इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा, 'हमें 45 से 47 डिग्री के तापमान में शूटिंग करनी थी। इस बार मुझे बाइक से गिरना पड़ा। सड़क पर कंकड़ और बजरी थी और ऊपर से धूप थी। यह हम सभी के लिए चुनौतीपूर्ण था, अभिनेताओं के लिए, तकनीशियनों के लिए। अभिनेता कम से कम अपने खाली समय में प्रशंसकों के साथ छाया में खड़े हो सकते थे। इसे शूट करना शारीरिक रूप से बहुत कठिन था और शायद इसीलिए लोग इसे पसंद कर रहे हैं, क्योंकि यह बहुत वास्तविक है, इसलिए लोग इससे जुड़ते हैं। मेहनत तो करनी चाहिए, यह मजेदार था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी सफलता पर क्या बोलीं नीना
नीना गुप्ता ने साथ ही अपनी इस सफलता और लगातार काम मिलने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि 'यह बहुत ही रोमांचक चरण है। मैं इस चरण के लिए हर दिन कम से कम दो-तीन बार भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं, मुझे पंचायत और अन्य काम मिले। इस समय मैं अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख रही हूं और उम्मीद कर रही हूं कि मुझे अच्छा काम मिले, क्योंकि केवल काम ही आपको जीवन में आगे बढ़ा सकता है। काम नहीं है तो बहुत परेशानी होती है, काम है तो जीवन सुखी रहता है।'

विज्ञापन

पंचायत के तीसरे सीजन की धूम
वहीं सीरीज के बारे में बात करें तो 'पंचायत' का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। प्राइम वीडियो की सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, फैजल मलिक, चंदन रॉय और संविका भी हैं। पंचायत की कहानी अभिषेक त्रिपाठी यानी जितेंद्र के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक इंजीनियरिंग स्नातक है, जो बेहतर नौकरी के विकल्प की कमी के कारण उत्तर प्रदेश के एक काल्पनिक सुदूर गांव फुलेरा में एक पंचायत कार्यालय के सचिव का पद संभालता है। तीसरे सीजन के बाद इसके और भी सीजन आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed