फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nayyi Navelli teaser out: Yami Gautam Dhar Movie to release On Dussehra in cinemas this Year

नई नवेली टीजर: भूत पिशाच का नाश्ता और खतरनाक अंदाज; 'डायन' बहू बनकर ससुराल पहुंचीं यामी गौतम; कब आएगी फिल्म?

Thu, 10 Sep 2026 02:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 10 Sep 2026 02:41 PM IST
सार

Nayyi Navelli Teaser: यामी गौतम की आगामी फिल्म 'नई नवेली' का टीजर आ चुका है। अभिनेत्री डायन का रूप धरे नजर आई हैं।

विज्ञापन
Nayyi Navelli teaser out: Yami Gautam Dhar Movie to release On Dussehra in cinemas this Year
यामी गौतम की 'नई नवेली' का टीजर रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बीते महीने यामी गौतम की नई फिल्म 'नई नवेली' का एलान किया गया था। आज फैंस को एक और तोहफा मिला है। 'नई नवेली' का टीजर जारी किया गया है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है और टीजर की छोटी सी झलक काफी दिलचस्प है।

विज्ञापन

देवर ने खोली भाभी की पोल पट्टी
फिल्म के टीजर की शुरुआत एक मध्यम वर्गीय भरे-पूरे संयुक्त परिवार के साथ होती है। सभी बैठे हैं, तभी अचानक से एक शख्स आवाज लगता है, 'जूते चप्पल, नुकीली वस्तुएं सब उतारकर रख दीजिए'। 
यह आवाज लगाने वाला शख्स दरअसल, घर में आई नई बहू मोहिनी (यामी गौतम) का देवर बंटू है। 
बंटू से इस तरह बात किए जाने पर परिवार के सदस्य हैरानी से पूछते है, 'बात क्या है'? जवाब मिलता है, 'बात भाभी के बारे में है'। सब परेशान होते हैं कि मोहिनी को क्या हुआ? अगले दृश्य में बंटू एक खुलासा करता है और कहता है, 'भाभी डायन है'। परिवार के सभी सदस्य डांटते हैं और बंटू को एक चांटा भी रसीद किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nayyi Navelli teaser out: Yami Gautam Dhar Movie to release On Dussehra in cinemas this Year
यामी गौतम - फोटो : वीडियो ग्रैब

'नाश्ते में खाती हूं भूत-पिशाच'
इसके बाद यामी गौतम की एंट्री होती है। चटख लाल रंग की साड़ी में नई-नवेली दुल्हन के अवतार में यामी बड़े ही कूल अंदाज में कहती हैं, 'बस डायन? दो डायन, तीन पिशाच और चार भूत तो मैं सुबह नाश्ते में खा जाती हूं'।

View this post on Instagram

A post shared by Amazon MGM Studios India (@amazonmgmstudiosin)


विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
यामी गौतम आगे कहती हैं, 'देवियों और सज्जनों, एक छोटी सी गुजारिश है, 'बड़ा सोचो'। यामी के इस संवाद ने दर्शकों को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि इस हॉरर फिल्म में सस्पेंस और थ्रिल का डोज उनकी उम्मीद से भी बढ़कर मिलने वाला है। बता दें कि यह फिल्म इस साल दशहरा पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता आनंद एल. राय हैं। निर्देशन की कमान बालाजी मोहन ने संभाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed