फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   National Film Award winner Sooraj Barjatya said Uunchai was out of his comfort zone

National Film Awards: 'ऊंचाई' बनाने के लिए सूरज बड़जात्या नहीं थे तैयार, बिग बी की सहमति के बाद शुरू किया काम

Tue, 08 Oct 2024 09:16 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 08 Oct 2024 09:16 PM IST
सार

फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या को फिल्म 'ऊंचाई' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस दौरान उन्होंने 'ऊंचाई' से जुड़ी बातों को साझा किया।
 

विज्ञापन
National Film Award winner Sooraj Barjatya said Uunchai was out of his comfort zone
सूरज बड़जात्या - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher

विस्तार

मंगलवार को मशहूर फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या को फिल्म 'ऊंचाई' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। पुरस्कार समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान निर्देशक ने फिल्म से जुड़ी कुछ बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि  'ऊंचाई' उनके कम्फर्ट जोन से बाहर थी और फिल्म निर्माता इस फिल्म का निर्देशन करने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने बताया कि आखिर वह इस फिल्म को क्यों करने के लिए तैयार हुए? आइए जानते हैं….
विज्ञापन


अमिताभ की सहमति के बाद फिल्म बनानी शुरू की
निर्देशक ने साझा किया कि जब फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन ने सहमति जताई, तब उन्होंंने इस पर काम करना शुरू किया। दूरदर्शन के साथ बातचीत के दौरान, सूरज बड़जात्या ने अमिताभ बच्चन अभिनीत 'ऊंचाई' का निर्देशन करने के अपने अनुभव को साझा किया। बड़जात्या ने बताया कि उनके पास 2016 से ही इसकी कहानी थी। निर्देशक ने बताया कि वह फिल्म का निर्देशन नहीं करना चाहते थे, क्योंकि इसकी कहानी उनके कम्फर्ट जोन से बाहर थी। बड़जात्या ने बताया कि उन्होंने ऊटी में कुछ गानों को छोड़कर अपने स्टूडियो के बाहर फिल्म शूट नहीं की है।
विज्ञापन

Stree 2 Collection: 600 करोड़ में शामिल होने के लिए 'स्त्री 2' का संघर्ष जारी, फिल्म ने 55वें दिन की इतनी कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड के दौरान बिग बी के साथ काम करने का लिया फैसला
बड़जात्या ने आगे बताया कि उन्होंने महामारी के दौरान बिग बी-स्टारर पर काम करने का फैसला किया और इसे एक चुनौती के रूप में लिया। फिल्म निर्माता ने आगे बताया कि उन्होंने कोविड के दौरान तीन महीने में 'उंचाई' की स्क्रिप्ट लिखी। उन्होंने कहा, ‘मैंने बच्चन सर को फोन किया। महीना भर लिया, जब उनका 'हां' आया उसके बाद से ये शुरू हुआ।

फिल्मांकन को किया याद
निर्देशक ने फिल्मांकन के दिनों को याद करते हुए, ‘बड़जात्या ने कहा कि वह सुबह 11 बजे पैक अप कर लेते थे और किसी भी स्टार कास्ट को एक सीन के लिए एक से ज्यादा शॉट देने की जरूरत नहीं होती थी। उन्होंने फिल्म निर्माण प्रक्रिया में योगदान देने वाले स्टार कास्ट का आभार जताया। ‘उंचाई’ में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डैनी डैनजोंगपा जैसे कलाकार थे। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा, नीना गुप्ता और सारिका भी अहम भूमिका में थीं।
Pushpa 2: पुष्पा 2 को लेकर निर्माताओं ने साझा किया बड़ा अपडेट, फिल्म के पहले हाफ का संपादन हुआ पूरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed