फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Natasa Stankovic commented on Krunal Pandya post amid rumours of divorce with his brother Hardik Pandya

Hardik-Natasa: हार्दिक संग तलाक की अटकलों के बीच नताशा ने दी प्रतिक्रिया, क्रुणाल के पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट

Sun, 26 May 2024 11:57 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 26 May 2024 11:57 AM IST
सार

बीते कुछ समय से भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के अलग हो जाने के कयास लगातार लगाए जा रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री ने हार्दिक के भाई क्रुणाल के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Natasa Stankovic commented on Krunal Pandya post amid rumours of divorce with his brother Hardik Pandya
नताशा-क्रुणाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते कुछ समय से भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक के तलाक की अटकलें मीडिया में लगातार बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर लगातार यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल, नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सरनेम हटा दिया है। इसके बाद से ही यह अटकलें लगने लगी थीं कि दोनों के बीच जरुर कुछ मतभेद शुरु हो गए हैं। इस बीच अभिनेत्री ने हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है, जो काफी सुर्खियां बटोर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Krunal Himanshu Pandya (@krunalpandya_official)


क्रुणाल के पोस्ट पर नताशा ने दी प्रतिक्रिया
बीते शनिवार भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी। इस में वह स्टार ऑलराउंडर और अपने भाई हार्दिक पांड्या के बेटे अगस्तय और अपने बेटे कबीर के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में वह इन दोनों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर नताशा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पर प्यार जताते हुए इमोजी कमेंट किया है। नताशा का यह कमेंट तब आया है, जब उनकी और हार्दिक की तलाक की अटकलें जोर पकड़ रहीं हैं।

Kareena Kapoor Khan : करीना की सेल्फी में ऐसा क्या था कि फोटो हो गई वायरल? करिश्मा ने भी लिए मजे!

साल 2020 में हुई थी नताशा-हार्दिक की शादी
क्रुणाल ने तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा,"खुशनुमा जगह"। उन्होंने इस के साथ ही इसमें दिल वाला इमोजी भी लगाया। इस पोस्ट को लाइक करते हुए नताशा ने प्यार जताने वाला इमोजी कमेंट किया है। बता दें कि नताशा और हार्दिक की शादी को चार साल हो गए हैं। दोनों ने अपनी सगाई की घोषणा एक जनवरी 2020 को की थी। इसके बाद दोनों मई 2020 में शादी के बंधन में बंध गए थे। इस शादी से दोनों को तीन साल का एक बेटा भी है, जिसका नाम उन्होंने अगस्तय पांड्या रखा है। फिलहाल दोनों के अलग हो जाने की अटकलें तेजी से फैल रही हैं। 
Panchayat 3 : पंचायत के निर्देशक ने प्रधान जी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया इनसे मिलने वाली है चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed