फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Natasa Stankovic can be seen driving her car with Best Friend Aleksandar Alex after returning to India

Natasa Stankovic: मुंबई आने के बाद दोस्त अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ दिखीं नताशा, फैंस बोले- खुश रहना चाहिए

Thu, 12 Sep 2024 10:32 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 12 Sep 2024 10:32 AM IST
सार

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में नताशा स्टेनकोविक को अपनी कार चलाते हुए देखा जा सकता है। कैमरा देखते ही नताशा ने मीडिया को प्यारी सी मुस्कान के साथ पोज भी दिए। नताशा के साथ उनके बेस्ट फ्रेंड अलेक्जेंडर भी थे, जो दिशा पटानी के कथित बॉयफ्रेंड हैं।

विज्ञापन
Natasa Stankovic can be seen driving her car with Best Friend Aleksandar Alex after returning to India
नताशा स्टेनकोविक, अलेक्जेंडर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या इस साल जुलाई में तलाक की घोषणा करने के बाद अलग हो गए। इस बीच, बाद में हार्दिक ने ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया के साथ डेटिंग की अफवाहों को हवा दी। नताशा ने हाल ही में इस महीने की शुरुआत में मुंबई लौटने के लिए सुर्खियां बटोरीं। भारत लौटने के एक हफ्ते से भी ज्यादा समय बाद के बाद अभिनेत्री अपने दोस्त अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ स्पॉट हुईं।
विज्ञापन


बेस्ट फ्रेंड के साथ घुमते दिखीं नताशा
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में नताशा स्टेनकोविक को अपनी कार चलाते हुए देखा जा सकता है। कैमरा देखते ही नताशा ने मीडिया को प्यारी सी मुस्कान के साथ पोज भी दिए। नताशा के साथ उनके बेस्ट फ्रेंड अलेक्जेंडर भी थे, जो दिशा पटानी के कथित बॉयफ्रेंड हैं। सर्बियाई मॉडल और अभिनेत्री नताशा सफेद शर्ट और काली पैंट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




मीडिया को देख दी प्यारी सी मुस्कान
नताशा और अलेक्जेंडर ने अपनी कार के चारों ओर इकट्ठा हुए पैपराजी को देखते ही हाथ हिलाया। दोनों दोस्त एक साथ कार में बैठकर मस्ती करते नजर आए।  यह पहली बार नहीं है जब नताशा स्टेनकोविक ने अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ समय बिताया हो। इस साल मई में, उन्हें अपने पूर्व पति हार्दिक से अलग होने की अफवाहों के बीच कॉफी डेट के बाद मुंबई में उनके साथ देखा गया था। जब पैपराजी ने अभिनेत्री से इस बारे में पूछा, तो नताशा ने उन्हें धन्यवाद दिया और मौके से चली गईं।

अलेक्जेंडर को किया गया था ट्रोल
अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक को नताशा और हार्दिक की शादी तोड़ने के आरोप में काफी ट्रोल किया गया था। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई उनकी पोस्ट पर उन्हें कई नफरत भरे कमेंट मिले। एलेक्जेंडर ने कुछ कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। बता दें कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने 18 जुलाई, 2024 को आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा की थी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed