फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Naseeruddin shah deletes his post of supporting diljit dosanjh and shares cryptic post

Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन ने दिलजीत दोसांझ के समर्थन वाली पोस्ट हटाई, बोले- ‘किसी की दाढ़ी जलाए बिना…’

Wed, 02 Jul 2025 10:11 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 02 Jul 2025 10:11 AM IST
सार

Naseeruddin Shah Cryptic Post: बीते दिनों अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने 'सरदार जी 3' फिल्म के लिए आलोचना झेल रहे दिलजीत दोसांझ के समर्थन में एक पोस्ट किया था। अब अभिनेता ने उस पोस्ट को डिलीट कर दिया है। 

विज्ञापन
Naseeruddin shah deletes his post of supporting diljit dosanjh and shares cryptic post
नसीरुद्दीन शाह और दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने बीते सोमवार को सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ के समर्थन में प्रतिक्रिया दी थी। इसके लिए अभिनेता को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और विवाद बढ़ता देख उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया है। इसके बाद उन्होंने एक और व्यंग्यात्मक संदेश लिखा, जो ट्रोलर्स को जवाब हो सकता है। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

विज्ञापन

नसीरुद्दीन शाह ने पोस्ट किया डिलीट
सिनेमाई दुनिया के मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने सोमवार को फेसबुक पर 'सरदार जी 3' फिल्म को लेकर ट्रोल हो रहे दिलजीत दोसांझ के समर्थन में फेसबुक पर एक संदेश पोस्ट किया था। इसे अब उन्होंने डिलीट कर दिया है, क्योंकि यह उनके फेसबुक के टाइमलाइन पर दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसा लगता है कि ये फैसला उन्होने अपनी टिप्पणियों के लिए मिल रही आलोचनाओं के चलते किया है, क्योंकि दिलजीत के समर्थन करने पर नेटिजंस के अलावा कई सेलेब्स ने भी उनकी आलोचना की।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Naseeruddin Shah: 'सरदार जी 3' विवाद पर नसीरुद्दीन शाह ने किया दिलजीत का समर्थन, बोले- ‘वो गंदी राजनीति का..’

विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता ने किया क्रिप्टिक पोस्ट
नसीरुद्दीन शाह ने सोमवार को किए गए पोस्ट को डिलीट करने के बाद मंगलवार को एक क्रिप्टिक संदेश फेसबुक पर लिखा है। इसमें अभिनेता ने वैज्ञानिक और दार्शनिक जॉर्ज क्रिस्टोफ लिचेनबर्ग का एक विचार साझा किया है। उन्होंने संदेश में लिखा, ‘किसी की दाढ़ी जलाए बिना भीड़ के बीच सच्चाई की मशाल ले जाना लगभग असंभव है।’ अभिनेता के इस नए पोस्ट के आते ही यूजर्स मिले-जुले रिएक्शंस दे रहे हैं। कुछ उनकी आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का बचाव कर रहे हैं। 


क्या है पूरा मामला?
आपको बताते चलें कि 'सरदार जी 3' फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार हानिया आमिर के साथ काम करने को लेकर दिलजीत दोसांझ का खूब विरोध हो रहा है। नेटिजंस तो उनके बहिष्कार की मांग कर रहे हैं। इसी मामले पर नसीरुद्दीन शाह ने दिलजीत का समर्थन करते हुए कहा कि वो उनके साथ है, क्योंकि दिलजीत दोसांझ गंदी राजनीति के शिकार हुए हैं, जिसके बाद यह मामला बढ़ता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed