फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   nargis fakhri says she does water fasting twice a year health skin glow tips

Nargis Fakhri: साल में दो बार नौ दिन सिर्फ पानी पर जिंदा रहती हैं नरगिस, बोलीं- डॉक्टर से राय लेकर ही ऐसा करें

Sat, 05 Jul 2025 09:51 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 05 Jul 2025 09:51 PM IST
सार

Nargis Fakhri: बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि वो एक साल में दो बार नौ दिनों तक सिर्फ पानी पीती है।

विज्ञापन
nargis fakhri says she does water fasting twice a year health skin glow tips
नरगिस फाखरी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी हाल ही में फिल्म 'हाउसफुल 5' को लेकर सुर्खियों में रहीं। हालांकि फिल्मों में एक्टिंग से अलग, नरगिस अपनी हेल्थ और ब्यूटी टिप्स को लेकर भी अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस पर बात करते हुए अब एक ऐसा हैरान कर देने वाला खुलासा किया है, जिसके बाद उनके फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। दरअसल एक इंटरव्यू में नरगिस ने बताया कि वह साल में दो बार नौ दिनों तक सिर्फ पानी पर निर्भर रहती हैं। न खाना, न कोई जूस – बस पानी!

विज्ञापन


'रॉकस्टार' से लेकर 'हाउसफुल 5' तक का सफर
'रॉकस्टार' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली नरगिस फाखरी की हालिया फिल्म 'हाउसफुल 5' ने जबरदस्त सफलता पाई है। 300 करोड़ की कमाई कर ये फिल्म साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी हिट बन चुकी है। अब नरगिस ने एक हेल्थ शो में सोहा अली खान के साथ बातचीत में अपनी फिटनेस और स्किन ग्लो का सीक्रेट शेयर किया। उन्होंने बताया कि अच्छी नींद, पर्याप्त पानी और संतुलित आहार उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा हैं। पैपराजी पेज ताहिर जासूस ने इंस्टाग्राम पर नरगिस के इस इंटरव्यू से जुड़ा पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Jurassic World Rebirth Day 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' की दहाड़, दूसरे दिन कमाए इतने
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tahirJasus 007 (@tahirjasus2)




साल में दो बार वॉटर फास्टिंग
इंटरव्यू के दौरान नरगिस ने अपने एक खास हेल्थ रिचुअल का खुलासा किया, जिससे उन्हें 'स्नैच्ड लुक' मिलता है – यानी परफेक्ट फेस कट, शार्प जॉलाइन और चमकती स्किन। इसके लिए वो साल में दो बार नौ दिनों तक सिर्फ पानी पर ही निर्भर रहती हैं। नरगिस ने कहा, 'ये बेहद मुश्किल होता है, लेकिन जब आप इसे पूरा कर लेते हैं, तो चेहरे पर गजब की चमक और फिटनेस दिखती है।' हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया कि ये तरीका हर किसी के लिए नहीं है और डॉक्टर की सलाह के बिना फॉलो नहीं करना चाहिए।

बटर चिकन और बिरयानी की दीवानी हैं नरगिस
फिटनेस के लिए इतनी सख्त मेहनत करने के बावजूद नरगिस खुद को खाने की शौकीन मानती हैं। उन्हें बटर चिकन, पराठे और मटन बिरयानी बेहद पसंद हैं। वो मानती हैं कि फिटनेस का मतलब भूखा रहना नहीं, बल्कि सही मात्रा और सही समय पर संतुलित आहार लेना है।

अब साउथ में दिखेंगी नरगिस
'हाउसफुल 5' की सफलता के बाद अब नरगिस की अगली फिल्म ‘हरि हरा वीरा मल्लु: पार्ट 1 – स्वॉर्ड वर्सेस स्पिरिट’ है, जिसमें वो साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में बॉबी देओल, नोरी फतेही और सत्या राज जैसे बड़े सितारे भी हैं। फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed