फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nandamuri Balakrishna pushes away anjali at gangs of godavari event hansal mehta users got angry video viral

Nandamuri Balakrishna: नंदमुरी बालकृष्ण ने भरे मंच पर अंजलि को दिया धक्का, अभिनेत्री का अपमान करने पर भड़के लोग

Thu, 30 May 2024 11:36 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 30 May 2024 11:36 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में नंदमूरी बालकृष्ण मंच पर अभिनेत्री अंजलि को धक्का देते हुए दिखाई दिए, क्योंकि वे उनकी बात नहीं सुन पा रही थीं।

विज्ञापन
Nandamuri Balakrishna pushes away anjali at gangs of godavari event hansal mehta users got angry video viral
नंदमुरी बालकृष्ण-अंजलि - फोटो : X: @mehtahansal

विस्तार

तेलुगु अभिनेता और राजनेता नंदमुरी बालकृष्ण को सोशल मीडिया पर लोगों की कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह है इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो। दरअसल, अभिनेता लोगों के निशाने पर तब आ गए, जब एक कार्यक्रम में अभिनेत्री अंजलि को धक्का देकर दूर धकेलने का उनका एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया। बालकृष्ण अभिनेत्री अंजलि की आगामी फिल्म 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' के प्री-रिलीज इवेंट में मुख्य अतिथि थे, जिसमें विश्वक सेन और नेहा शेट्टी भी उनके साथ थे। वायरल हो रहे एक वीडियो में बालकृष्ण मंच पर अंजलि को धक्का देते हुए दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि वे उनकी बात नहीं सुन पा रही थीं।

विज्ञापन

मंच पर अभिनेता की हरकत से लोग हैरान
हालांकि, अंजलि ने मंच पर इसे हंसी में उड़ा दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने मंच पर उनके असभ्य और अपमानजनक व्यवहार के लिए उनकी आलोचना की। फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने भी वीडियो साझा किया किया और उन्हें बदमाश कहा। उन्हें अपना भाषण देने और कलाकारों और क्रू के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए मंच पर आमंत्रित किया गया था। वीडियो में अभिनेता को बीच मंच पर आते ही अंजलि से हटने के लिए कहते हुए देखा गया। वे से गुस्से में दिख रहे थे और उन्होंने अंजलि को धक्का देकर किनारे कर दिया, जिससे सभी हैरान रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता ने अंजलि को मारा धक्का
अभिनेत्री पीछे हटने की कोशिश कर ही रही थीं कि तभी अभिनेता ने अचानक उन्हें जोर से धक्का देकर किनारे कर दिया। अंजलि की सह-कलाकार नेहा बालकृष्ण के इस कदम से चौंक गईं। हालांकि, उन्होंने इस हरकत को मजाक में लिया और दोनों जोर-जोर से हंसने लगीं, तब अभिनेता ने भी अंजलि से मुस्कुराकर बात की और उन्हें हाई-फाइव भी दिया। इंटरनेट पर इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स ने अभिनेता की आलोचना करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन

अभिनेता को लोगों ने बताया असभ्य
लोगों ने अभिनेता को असभ्य कहा और अपमानजनक हरकत के लिए लताड़ा। कई लोगों ने टिप्पणी करते हुए उनके शिष्टाचार पर सवाल खड़े किए। बालकृष्ण वर्तमान में 'अखंड' और 'वीरसिम्हा रेड्डी' जैसी बड़ी हिट फिल्मों के लिए सुर्खियों में हैं और 'अखंड 2' के लिए निर्देशक बोयापति श्रीनु के साथ हाथ मिलाने की योजना बना रहे हैं। वहीं, विश्वक सेन, अंजलि और नेहा शेट्टी अभिनीत 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed