फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nagarjuna Praises Dhanush Starrer Kuberaa Co Star Rashmika Mandana He Thanks To North Indian People For Love

Nagarjuna: रश्मिका की तारीफ में बोले नागार्जुन- ‘वो टैलेंट की पावरहाउस है’, नॉर्थ के लोगों को लेकर कही ये बात

Tue, 10 Jun 2025 09:39 PM IST
आराध्य त्रिपाठी अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 10 Jun 2025 09:39 PM IST
सार

Kuberaa Event: साउथ सुपरस्टार नागार्जुन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म कुबेर को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस दौरान मुंबई में फिल्म के एक इवेंट के दौरान उन्होंने रश्मिका की तारीफ की।

विज्ञापन
Nagarjuna Praises Dhanush Starrer Kuberaa Co Star Rashmika Mandana He Thanks To North Indian People For Love
धनुष, रश्मिका मंदाना और नागार्जुन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कुबेर’ लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। हाल ही में मुंबई में फिल्म का म्यूजिक लॉन्च इवेंट हुआ, जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट नजर आई। इस दौरान सुपरस्टार नागार्जुन ने फिल्म की शूटिंग के अपने अनुभव और कलाकारों को लेकर बात की। नागार्जुन ने फिल्म के निर्देशक शेखर कम्मुला और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की भी तारीफ की।

विज्ञापन

उत्तर भारत में मेरी फिल्मों को हमेशा मिली सराहना
इवेंट के दौरान नागार्जुन ने बोलते हुए कहा, 'जब भी मैं मुंबई आता हूं, एयरपोर्ट से होटल और इवेंट तक, हर जगह मुझे ऑडियंस का ढेर सारा प्यार और अपनापन मिलता है। लोग मुझसे हमेशा कुछ नया और बड़ा करने की उम्मीद रखते हैं। अपने करियर की शुरुआत से ही, चाहे वो ‘शिव’ हो, ‘खुदा गवाह’, ‘क्रिमिनल’, ‘जख्म’ या ‘अंगारे’, मुझे उत्तर भारत की ऑडियंस ने हमेशा सराहा है। नार्थ में मेरी डब फिल्में भी यहां खूब पसंद की गई हैं। यहां के लोगों का मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं।'

विज्ञापन

पैन इंडिया सिनेमा ही भविष्य है
अभिनेता ने आगे कहा कि मैं उत्तर भारत की ऑडियंस का दिल से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने दक्षिण भारत की फिल्मों को इतना प्यार दिया। आजकल हर कोई पूरे भारत की फिल्में देख रहा है और सराह रहा है। पैन इंडिया फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। 'कुबेर' तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज होगी। मुझे लगता है, यही इंडियन सिनेमा का भविष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nagarjuna Praises Dhanush Starrer Kuberaa Co Star Rashmika Mandana He Thanks To North Indian People For Love
जिम सरभ, धनुष, रश्मिका मंदाना और नागार्जुन - फोटो : अमर उजाला

'एक जैसे रोल बार-बार नहीं कर सकता'
फिल्म के बारे में बात करते हुए नागार्जुन ने कहा, 'यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास है। जब मुझे यह ऑफर मिला, मैं सोच रहा था कि आगे क्या नया करूं। एक जैसे रोल बार-बार नहीं कर सकता। तभी शेखर कम्मुला, जिनके साथ मैं 15 साल से काम करना चाहता था, मेरे पास आए और बोले- क्या आप ये रोल करना चाहेंगे? मैंने बिना पूछे हां कर दी, क्योंकि मैं जानता था कि शेखर कम्मुला शानदार फिल्ममेकर हैं, उनकी इमोशंस बहुत सच्ची हैं। जब मैंने हां कहा तो शानदार स्टारकास्ट भी जुड़ गई। मुझे जिम सरभ के साथ काम करने का मौका मिला, जो कमाल के कलाकार हैं। उन्होंने मुझसे भी बेहतर तेलुगू डायलॉग बोले। दलिप साहब के साथ भी काम करना शानदार रहा।'

यह खबर भी पढ़ेंः Kuberaa: डंपयार्ड में शूटिंग करके भावुक हुआ यह साउथ सुपरस्टार, बोला- 'मेरे लिए यह खास था, मैं वहीं से आया हूं'

रश्मिका टैलेंट की पावरहाउस हैं
रश्मिका मंदाना की तारीफ करते हुए नागार्जुन ने कहा कि रश्मिका टैलेंट की पावरहाउस हैं। उनकी पिछली तीन साल की फिल्मोग्राफी शानदार रही है। उनकी फिल्में 2000-3000 करोड़ रूपए का कलेक्शन करती हैं। वह हम सभी से बेहतर हैं। वह बहुत मेहनती हैं। मैंने डबिंग थिएटर से ही उन्हें फोन कर उनकी तारीफ की। वह फिल्म में शानदार, स्पॉन्टेनियस और ऑडियंस को खूब हंसाने वाली हैं। फिल्म का हिस्सा बनने के लिए मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed